एग्जाम शेड्यूल
पहले दिन यानी 30 जुलाई 2025 को एक शिफ्ट नें ही एग्जाम होगा। जिसमें लेवल-III (PGT) की परीक्षा जिसका समय दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक हैं। वहीं दूसरे दिन यानी 31 जुलाई 2025 को पहली शिफ्ट लेवल-II (TGT) का एग्जाम दो शिफ्ट में होंगे। जिसका समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट लेवल-I (PRT) समय: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक है।
परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम और प्रवेश नियम
- अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।
- प्रवेश प्रक्रिया में मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बॉयोमेट्रिक सत्यापन, अंगूठे के निशान का कैप्चरिंग और अन्य औपचारिकताएं शामिल हैं।
- निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
एडमिट कार्ड और आईडी से जुड़ी जरूरी बातें
- परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए रंगीन (Colour) प्रिंटआउट वाला एडमिट कार्ड अनिवार्य है।
- अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के समय दर्ज किया गया फोटोयुक्त पहचान पत्र (Aadhaar/PAN/Voter ID/Passport/Driving License) की मूल प्रति साथ लानी होगी।
- एडमिट कार्ड की Center Copy व Candidate Copy, दोनों के Colour Printout आवश्यक हैं।
- एडमिट कार्ड पर वही रंगीन फोटो लगानी होगी जो पंजीकरण के समय अपलोड की गई थी, जिसे राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करना अनिवार्य है।
ड्रेस कोड व प्रतिबंधित वस्तुएं
- परीक्षा केंद्र में धातु की कोई भी वस्तु जैसे अंगूठी, बालियां, चेन, हार, ब्रोच, घड़ी आदि की अनुमति नहीं होगी।
- मोबाइल फोन, कैमरा, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, कैलकुलेटर, पर्स, प्लास्टिक पाउच, लॉग टेबल, हेल्थ बैंड, नोट्स या चिट्स आदि प्रतिबंधित हैं।
- महिला अभ्यर्थियों को बिंदी, सिंदूर व मंगलसूत्र पहनने की अनुमति होगी।
- बप्तिस्मा प्राप्त सिख अभ्यर्थियों को धार्मिक प्रतीक साथ रखने की अनुमति होगी।
दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विशेष सुविधाएं
नेत्रहीन व दिव्यांग अभ्यर्थी, जो स्वयं लिखने में असमर्थ हैं, उन्हें 50 मिनट का अतिरिक्त समय (Compensatory Time) दिया जाएगा। अगर अभ्यर्थी लेखक (Scribe) की सुविधा चाहते हैं, तो वे:
- परीक्षा से 7 दिन पूर्व बोर्ड कार्यालय (कमरा नं. 28) में संपर्क करें।
- या 2 दिन पूर्व अपने परीक्षा केंद्र अधीक्षक से संपर्क कर सकते हैं।
- लेखक की योग्यता सीनियर सेकेंडरी (12वीं) से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- इससे संबंधित SPL-1, SPL-2 और Appendix-G प्रोफॉर्मा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
कुछ विशेष निर्देश
- परीक्षा केंद्र व विषय में कोई परिवर्तन मान्य नहीं होगा।
- परीक्षा के दिन अभ्यर्थी केवल उन्हीं विवरणों का पालन करें जो एडमिट कार्ड और बोर्ड के दिशानिर्देशों में स्पष्ट रूप से दिए गए हैं।
- बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशानिर्देशों का उल्लंघन परीक्षा से वंचित करने का कारण बन सकता है।
Gurugram Encounter News: हरियाणा में दर्जन भर केसों में वॉन्टेड बदमाश का हुआ एनकाउंटर, जानें कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे