Advertisement
Advertisement
होम / HTET Exam 2024: हरियाणा में इस तारीख को होगी HTET 2024 की परीक्षा, HESB चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने दी ये अहम जानकारी

HTET Exam 2024: हरियाणा में इस तारीख को होगी HTET 2024 की परीक्षा, HESB चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने दी ये अहम जानकारी

BY: • LAST UPDATED : May 21, 2025

Inkhabar Haryana, HTET Exam 2024: हरियाणा में अध्यापक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (HESB) के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने घोषणा की है कि हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) 2024 आगामी 26 और 27 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा को लेकर बोर्ड ने पूरी तरह से कमर कस ली है और तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी

डॉ. पवन कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि परीक्षा के लिए अभ्यर्थी पहले ही रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। बोर्ड द्वारा इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि परीक्षा केंद्र अभ्यर्थियों के गृह जिलों में ही बनाए जाएं, ताकि उन्हें लंबी दूरी तय करने या किसी अन्य असुविधा का सामना न करना पड़े। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक जांच, CCTV कैमरे और अन्य सुरक्षा उपायों की तैयारी भी जोरों पर है। डॉ. शर्मा ने बताया कि अगले दो सप्ताह में यह सभी इंतजाम पूरे कर लिए जाएंगे, जिससे परीक्षा के संचालन में कोई बाधा न आए।

प्रश्न पत्र की सुरक्षा प्राथमिकता

प्रश्न पत्र को लेकर अक्सर उठने वाले सवालों को ध्यान में रखते हुए इस बार बोर्ड ने प्रश्न पत्र की गोपनीयता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। डॉ. शर्मा ने स्पष्ट किया कि इस बार ऐसी किसी भी शंका की गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी। बोर्ड ने उन अभ्यर्थियों का भी विशेष ध्यान रखा है जो PRT, TGT और PGT की तीनों परीक्षाएं देना चाहते हैं। डॉ. शर्मा ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार तैयार किया गया है कि ऐसे उम्मीदवार सभी स्तरों की परीक्षा में भाग ले सकें।

Advertisement

पिछली बार रहा 11% परिणाम

इस अवसर पर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने यह भी साझा किया कि पिछले वर्ष HTET का कुल परिणाम मात्र 11% रहा था, जो इस परीक्षा की कठिनाई और गुणवत्ता को दर्शाता है। इस बार भी परीक्षा स्तर को उसी गुणवत्ता के साथ आयोजित किया जाएगा।