Advertisement
Advertisement
होम / India Development Council: भारत विकास परिषद की डेराबस्सी शाखा ने भेंट की स्कूल में चीजे, बच्चों का हो सके अच्छा पालन-पोषण

India Development Council: भारत विकास परिषद की डेराबस्सी शाखा ने भेंट की स्कूल में चीजे, बच्चों का हो सके अच्छा पालन-पोषण

BY: • LAST UPDATED : September 7, 2024

India Development Council: भारत विकास परिषद की डेराबस्सी शाखा में सांस्कृतिक सप्ताह के दौरान परिषद भवन में मुबारकपुर महिला संस्थान को कपड़ों के कटे हुए टुकड़े दिए, जिनसे यह संस्था बच्चों के कपड़े बनाएगी। परिषद उन्हें कपड़े दान कर मदद करेगी ताकि वे अपने परिवार का बेहतर तरीके से पालन-पोषण कर सकें l इसके अलावा सर्वितकारी विद्या मंदिर के पास हनुमान मंदिर में परिषद सदस्यों द्वारा बच्चों को स्टेशनरी, पैन और केले वितरित किए गए l

स्कूल, हॉस्पिटल और आस-पास के इलाके में भेंट वितरण

सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालड़ू में बच्चों के सहयोग से समाज सेवक वीरेन गर्ग की ओर से चार सीलिंग पंखे भेंट किए गए। इसके अलावा सिविल अस्पताल डेराबस्सी में मरीजों और उनके रिश्तेदारों को भोजन वितरित किया गया। प्रेस सचिव परमजीत ने कहा कि 11 सितंबर को गवर्नमेंट कॉलेज डेराबस्सी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शामिल रहे कई प्रधान

इस मौके पर भविप के प्रधान सुरिंदर अरोड़ा, सचिव हतिंदर मोहन शर्मा, कोषाध्यक्ष विशाल शर्मा, प्रोजेक्ट चेयरमैन रजनीश शर्मा, कृष्ण लाल उपनेजा, उपेश बंसल, अशोक कुमार वर्मा, बरखा राम, नरेश मल्होत्रा, सोमनाथ शर्मा, रमेश महेंद्रू, नितिन जिंदल मौजूद रहे।

Advertisement

Chandigarh News: कैबिनेट मंत्री ने पंजाब के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, सरकार की प्रक्रिया शरू