Advertisement
Advertisement
होम / Jind news: बेटियों की शिक्षा और खेल को बढ़ावा देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए वीसी डॉ. रणपाल सिंह

Jind news: बेटियों की शिक्षा और खेल को बढ़ावा देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए वीसी डॉ. रणपाल सिंह

BY: • LAST UPDATED : November 21, 2024

Inkhabar Haryana, Jind news: हरियाणा के जींद में बाबा प्रेमनाथ खेल अकादमी उचाना में बेटियों की शिक्षा और खेल के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन उचाना सेवा समूह ने किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद के वाइस चांसलर डॉ. रणपाल सिंह पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड संसाधक समग्र शिक्षा अभियान उचाना, रणपाल श्योकंद ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी मा. रामप्रसाद ने निभाई।

लड़कों और लड़कियों के बीच हुआ कबड्डी का फ्रेंडली मैच

कार्यक्रम के दौरान उचाना सेवा समूह की ओर से एक महत्वपूर्ण मांग उठाई गई, जिसमें सीआरएसयू जींद से अनुरोध किया गया कि वह उचाना के किसी एक गांव को गोद लेकर उसके विकास में योगदान दे। इस पर डॉ. रणपाल सिंह ने तुरंत सहमति जताते हुए इस मांग को स्वीकार किया, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

इस कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण खेल अकादमी में आयोजित लड़कों और लड़कियों के बीच कबड्डी का फ्रेंडली मैच था, जो प्रतिभागियों की खेल भावना को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया गया था। डॉ. रणपाल सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। चाहे वह खेल हो, शिक्षा हो या युद्ध, बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा माने हुए हैं और देश की शान बन चुकी हैं।

Advertisement

यें गणमान्य लोग रहे मौजूद

इससे पहले, डॉ. रणपाल सिंह ने पं. ओमप्रकाश भौंगरा द्वारा संचालित शुद्ध रसोई का निरीक्षण किया और इसकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस तरह के नेक कार्य समाज को दिशा देने में सहायक होते हैं और मानवता के मूल्यों को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान थुआ खाप के अध्यक्ष पंडित सोमदत्त, सरपंच सुखविंद्र भौंगरा, ब्लॉक समिति सदस्य नरेंद्र शर्मा, धर्मपाल पीटीआईए राममेहर प्रधान सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम ने समाज में शिक्षा और खेल को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ बेटियों के उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने की प्रेरणा दी।