Advertisement
Advertisement
होम / scholarship Scheme: डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रियाशुरू, जाने पूरी खबर…

scholarship Scheme: डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रियाशुरू, जाने पूरी खबर…

BY: • LAST UPDATED : October 23, 2024

Scholarship Scheme: करनाल में वंचित वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना चलाई जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी प्रतिभाशाली छात्र आर्थिक कारणों से अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ सके। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि वर्ष 2024-25 के लिए इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए योग्यताएँ

छात्रों को इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के लिए कुछ योग्यताएँ पूरी करनी होंगी। शहरी क्षेत्रों में अनुसूचित वर्ग के छात्रों के लिए 10वीं में 70%, 12वीं में 75% और स्नातक में 65% अंक आवश्यक हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए 10वीं में 60%, 12वीं में 70% और स्नातक में 60% अंक होना चाहिए।

पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए भी सीमाए तय

पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए भी कुछ अंक सीमा तय की गई है। पिछड़ा वर्ग-ए के शहरी विद्यार्थियों के लिए 10वीं में 70% और ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए 60% अंक होने चाहिए। पिछड़ा वर्ग-बी के छात्रों के लिए शहरी क्षेत्र में 10वीं में 80% और ग्रामीण क्षेत्र में 75% अंक अनिवार्य हैं।

Advertisement

छात्रवृत्ति में मिलने वाली राशि भी अलग-अलग

छात्रवृत्ति की राशि भी उल्लेखनीय है। 10वीं पास करने पर 8000 रुपए, 12वीं पास करने पर 8,000 से 10,000 रुपए, और स्नातक के बाद 9,000 से 12,000 रुपए दिए जाएंगे। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में परिवार की वार्षिक आय का प्रमाणपत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, अध्ययनरत कक्षा का आईडी कार्ड, मार्कशीट और फैमिली आईडी शामिल हैं।

Tehsil Office: उपायुक्त ने तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, क्लर्क को कारण बताओ नोटिस जारी