




Inkhabar Haryana, Bollywood: बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर के दौरान कई चर्चित रिश्तों के लिए सुर्खियां बटोरी हैं। इनमें से एक रहा रवीना टंडन के साथ उनका रोमांस, जो 90 के दशक में चर्चा का विषय बना।
अभिनेता अजय देवगन और रवीना का प्यार एक फिल्म के दौरान शुरू हुआ था। दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे और अजय ने रवीना को कई लव लेटर भी लिखे। लेकिन जब अजय की नजदीकियां करिश्मा कपूर के साथ बढ़ने लगीं, तो रवीना को इस रिश्ते का दर्द सहन करना मुश्किल हो गया। बताया जाता है कि रवीना ने अजय से ब्रेकअप के बाद काफी दुख महसूस किया और यहां तक कि आत्महत्या करने की कोशिश की।
David Warner: क्या क्रिकेटर डेविड वॉर्नर करेंगे ‘पुष्पा 2’ में कैमियो? जानें अफवाह है या सच..
वहीं आपको बता दें, इस स्थिति में अजय ने रवीना के बारे में एक बार कहा था, “उसे सायकायट्रिस्ट की जरूरत है।” यह बयान काफी विवादित साबित हुआ और इसे लेकर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी दीं। अजय देवगन का यह कहना था कि रवीना को अपने भावनात्मक परेशानी को समझने की जरुरत है।
अजय देवगन की यह बात इस बात का संकेत था कि वह अपने और रवीना के रिश्ते को गंभीरता से नहीं ले रहे थे। हालांकि, यह भी सच है कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे भावनात्मक उतार-चढ़ाव अक्सर होते रहते हैं। रवीना और अजय का यह रिश्ता आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय है। समय के साथ दोनों ने अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ते हुए नई शुरुआत की। जबकि अजय देवगन ने काजोल से शादी की, रवीना भी अपने करियर में आगे बढ़ी चुकी हैं। इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि प्यार में जबरदस्ती या भावनाओं का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।




