Advertisement
Advertisement
होम / Anil vij: “बाबे दा जवाब, नई जी विज दा जवाब नई…”, अनिल विज कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर गीतकार राजू वडाली ने गाया पंजाबी गीत

Anil vij: “बाबे दा जवाब, नई जी विज दा जवाब नई…”, अनिल विज कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर गीतकार राजू वडाली ने गाया पंजाबी गीत

BY: • LAST UPDATED : December 11, 2024
विनोद लांबा, दिल्ली

Inkhabar Haryana, Anil vij: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर युवा गीतकार राजू वडाली ने उन पर समर्पित पंजाबी गीत “बाबे दा जवाब, नई जी विज दा जवाब नई…” बनाया और मंत्री से उनके आवास पर मिलकर उन्हें यह गीत सुनाया। गीत को सुनकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने गीतकार की तारीफ की और उसकी पीठ थपथपाई।

वडाली ने विज के लिए पंजाबी गीत गुनगुनाया

ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर उन पर कई गीत बनाने वाले गीतकार राजू वडाली ने आज उन पर पंजाबी गीत गुनगुनाया। यह पूरा गीत राजू वडाली ने मंत्री अनिल विज के समक्ष सुनाया जिसको मंत्री अनिल विज सहित मौके पर मौजूद सभी ने सराहा।

बता दें कि,  इससे पहले भी राजू वडाली मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर कई गीत बना चुके हैं जिनमें ‘धाकड़ फैसले लेवै जो म्हारे हरियाणा मैं, सारे गुण अवलेबल हैं अनिल विज सयाणे मैं”, “हम फैन हैं अनिल विज के”, “विज के काम बोले, विज का नाम बोले” आदि शामिल है।

Advertisement

कैबिनेट मंत्री अनिल विज की कार्यशैली प्रदेशभर में प्रचलित : वडाली

वहीं, गीतकार राजू वडाली ने कहा कि ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज की कार्यशैली प्रदेशभर में प्रचलित है। राजू ने बताया कि अपने गीतों में उन्होंने मंत्री अनिल विज की कार्यशैली को जोड़ा है। उन्होंने बताया कि आगे भी वह मंत्री की कार्यशैली पर और भी गाने बना रहे हैं।

गौरतलब है कि मंत्री अनिल विज की कार्यशैली पूरे प्रदेश में लोकप्रिय है और रॉकी मित्तल द्वारा उनके लिए एक गाना भी बनाया गया था, जो काफी चर्चा में रहा था।