




Inkhabar Haryana, Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा हाल ही में लंडन से भारत लौटी हैं। भारत आने के बाद मुंबई में हुए एक इवेंट में मीडिया से उन्होनें बहुत-सी बातें शेयर कीं हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपने बच्चों को अनुशासन सिखाने के लिए अपनी जिंदगी में भी कैसे परिवर्तन ला रही हैं। उन्होनें यह भी बताया कि जब वह छोटी बच्ची थीं तो उनके माता-पिता कैसे उन्हें अनुशासन सिखाते थें और जब वह खाने के वक्त जब वह टेबल पर नखरे करती थीं तो उनके मिलिट्री वाले वाले पापा कैसे उन्हें हैंडल करते थें।
बता दें कि एक्ट्रेस के 2 बच्चे हैं और इवेंट में उन्होंने बताया कि उनका पेरेंटिंग स्टाइल कैसा हैं। उन्होनें यह भी याद किया कि उनके पापा ने कैसे उन्हें कैसे सबकुछ खाने की आदत डाली थी। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बताया कि मुझे लगता है कि एक चीज मेरे पेरेंट्स ने बहुत नैचुरली की, क्योंकि मैं आर्मी बैकग्राउंड से हूं तो बहुत अनुशासित जिंदगी जी है। वैसे नहीं जैसे कि लोग मिलिट्री वाले घरों को सोचते हैं, लेकिन नैचुरली रूटीन फॉलो करते थे।
Haryana weather: आज हो सकती हैं रिमझिम बारिश, जाने कितना होगा अधिकतम और न्यूनतम तपमान
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि अगर वह उदाहरण के तौर पर अगर हम खाने की टेबल पर नखरे कर रहे होते थे कि हमें ये नहीं खाना, हमारे डैड हम पर चिल्लाते नहीं थे। बोलते थे प्लीज जाओ लेकिन जब भूख लगेगी तो यही खाने को मिलेगा। और मुझे लगता है कि यही चीजें बहुत जरूरी हैं। हमारे पेरेंट्स ने जो हमारे लिए किया, उसकी हम वैल्यू करते हैं। इस वजह से ही मैं चीजों का बहुत आदर करती हूं।
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बताया कि जब वह बड़ी हो रही थीं तो जो भी उनकी मां बनती थीं वही उनका आरामदायक खाना होता था। मैं जब भी अच्छा फील नहीं करतीं तो खाना खा लेती थीं जो कि दाल-चावल सूखी आलू की सब्जी सब एक प्लेट में होता था।




