Advertisement
Advertisement
होम / Bad Newz: बॉक्स-ऑफिस पर की थी 115 करोड़ की कमाई…..अब OTT प्लेटफॉर्म पर मचा रही धमाल

Bad Newz: बॉक्स-ऑफिस पर की थी 115 करोड़ की कमाई…..अब OTT प्लेटफॉर्म पर मचा रही धमाल

BY: • LAST UPDATED : August 31, 2024

Inkhabar Haryana, Bad Newz: विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म ‘बैड न्यूज’ 19 जुलाई 2024 को रिलीज हुई थी। इस कॉमेडी फिल्म ने दर्शकों को खूब हंसाया था। आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर खूब कमाई की। अब विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म ‘बैड न्यूज’ OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है, लेकिन इसकी OTT रिलीज में एक मजेदार ट्विस्ट है।

OTT प्लेटफॉर्म पर मचा रही धमाल

सिनेमाघरों में पैसों की बरसात करने के बाद अब ‘बैड न्यूज’ OTT पर छाने के लिए तैयार है. यह फिल्म Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है, लेकिन आप इसे सिर्फ सब्सक्रिप्शन के साथ नहीं देख सकते. फिल्म देखने के लिए आपको एक अच्छे सिनेमा हॉल के टिकट के बराबर ही कीमत चुकानी होगी. ‘बैड न्यूज’ देखने के लिए आपको 349 रुपये देकर इसे किराए पर लेना होगा। फिलहाल यह फिल्म Amazon Prime पर किराए पर उपलब्ध है। ‘बैड न्यूज’ एक ट्राएंगल लव स्टोरी है। त्रिप्ति डिमरी और विक्की कौशल को पहली नजर में प्यार हो जाता है, जिसके बाद दोनों जल्द ही शादी कर लेते हैं। जल्दबाजी में शुरू हुआ उनका रिश्ता जल्द ही खत्म हो जाता है और उनका तलाक हो जाता है। पति से तलाक के बाद त्रिप्ति की जिंदगी में उनके ब्वॉयफ्रेंड एमी विर्क की एंट्री होती है।

Haryana Assembly Elections: हरियाणा चुनाव में दलित वोटों की लड़ाई, जंग में नया टिवस्ट

Advertisement

100 करोड़ क्लब में एंट्री

कहानी में अलग मोड़ तब आता है जब त्रिप्ति डिमरी एमी विर्क और विक्की कौशल दोनों के बच्चे की मां बन जाती है। यहीं से फिल्म की कहानी में जबरदस्त कन्फ्यूजन होता है, जिसका दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। 80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 115.74 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Charkhi Dadri Crime: गौमांस खाने के संदेह में मजदूर की कर दी हत्या, 5 गिरफ्तार