Advertisement
Advertisement
होम / Bollywood: इस एक्टर को ‘फ्लॉप न्यूकमर’ दिया गया था टैग, 12 फ्लॉप फिल्मों के बावजूद बना सुपरस्टार

Bollywood: इस एक्टर को ‘फ्लॉप न्यूकमर’ दिया गया था टैग, 12 फ्लॉप फिल्मों के बावजूद बना सुपरस्टार

BY: • LAST UPDATED : September 12, 2024

Inkhabar Haryana, Bollywood: 12 फ्लॉप फिल्मों के साथ बॉलीवुड के इस एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत की थीं। मगर आगे चल कर वो ऐसे स्टार बन गए कि अबतक इनका जलवा पूरे बॉलीवुड में कायम है।

12 फ्लॉप फिल्में दी थीं

आपको बता दें, हर साल कई सारे एक्टर्स बॉलीवुड में स्टार बनने का सपना लेकर मुंबई आते हैं। मगर इनमें से कुछ ही होते हैं जो लोगों के दिल में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होते है। तो वहीं, एक ऐसा ही स्टार है जिसने करियर के शुरुआत में 12 फ्लॉप फिल्में दी थीं और अब सुपरस्टार बन चुके हैं। जिस अभिनेता की हम बात कर रहे हैं वह जब इस माया नगरी मुंबई आया था तो बेंचों पर जाकर सोया करता था।

जब उन्होंने अपना फिल्मी करियर शुरू किया, तो वह सिर्फ दो हिट फिल्में ही दे पाया और इसी तरह इन्हे ‘फ्लॉप न्यूकमर’ का लेबल दिया गया। तो वहीं, एक फिल्म ने इनकी जिंदगी बदल दी और अब वह बॉक्स ऑफिस पर राज करता है। आपको बता दें, वह कोई और नहीं बल्कि सुपरस्टार अमिताभ बच्चन हैं।

Advertisement

Malaika Father Death: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत का हुआ खुलासा, जानें वजह

200 से ज्यादा फिल्में कर चुके

आपको बता दें, सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का नाम इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में लिखा जा चुका है। वो पांच दशकों से लगातार इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में काम करते आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, अमिताभ बच्चन लगभग 200 से ज्यादा फिल्मों में अबतक काम कर चुके हैं। वहीं, उन्हें इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का शहंशाह कहा जाता है।

हालांकि, एक वक्त पर इन्हे ‘फ्लॉप न्यूकमर’ का टैग दिया गया था। तो वहीं आपको बता दें कि, अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ से अपना डेब्यू किया था। जिसके बाद वो फिल्म ‘आनंद’ में दिखाई दिए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई थी। अमिताभ बच्चन ने अपने 30 साल के लकी उम्र तक 12 फ्लॉप और मात्र 2 हिट फिल्में ही दी थीं।

Deepika Padukone: राखी सांवत ने लिया दीपिका पादुकोण की बेटी के लिए यह तोहफा