Advertisement
Advertisement
होम / Bollywood: आमिर खान की यह हिरोइन करना चाहती थी सुसाइड, अभिनेत्री ने किया खुलासा

Bollywood: आमिर खान की यह हिरोइन करना चाहती थी सुसाइड, अभिनेत्री ने किया खुलासा

BY: • LAST UPDATED : September 9, 2024

Inkhabar Haryana, Bollywood: अभिनेता आमिर खान की इस हिरोइन ने करियर के पीक पर जाकर एक्टिंग छोड़ दी थी। दरअसल, यह अभिनेत्री सुसाइड तक करना चाहती थीं। वहीं अब जाकर अभिनेत्री ने इस सब की वजह का खुलासा किया है।

इंडस्ट्री से अचानक हुई गायब

आपको बता दें, फिल्म हो या चाहे टीवी इंडस्ट्री, अभिनेत्रियां अभिनेताओं के मुकाबले ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाती हैं, इसकी खास वजह तो परिवार, शादी व अन्य निजी चीजें ही होती है। तो वहीं, हम आज एक ऐसी ही एक अभिनेत्री के बारे में बात करने वाले है जिसने 2000 के दशक में काफी अच्छा नाम कमाया मगर फिर अचानक वह इंडस्ट्री से बिलकुल गायब सी हो गईं।

Advertisement

अभिनेत्री ने यहां तक कि सुसाइड करने तक की कोशिश की थी। दरअसल, ये अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस शमा सिकंदर है। तो वहीं, अभिनेत्री शमा ने कई सारी फिल्मों व टीवी सीरियल मे भी काम किया और इन्होने अच्छा-खासा नाम भी कमाया था।

अभिनेत्री ने 1998 में की फिल्म डेब्यू

तो वहीं जानकारी के मुताबिक, अभिनेत्री शमा ने 90 के दशक में गौतम रोडे के साथ मिलकर म्यूजिक वीडियो के द्वारा काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी। शमा सिकंदर ने अपना डेब्यू 1998 की फिल्म प्रेम आंगन से बॉलीवुड में किया था। जिसके बाद वह अभिनेता आमिर खान के साथ फिल्म मन में दिखाई दी। तो वहीं, शमा सिकंदर ने अंश, और बाईपास रोड जैसी कई सारे फिल्में भी की।

जिसके बाद शमा छोटे पर्दे पर भी कई सारी सीरियल में दिखाई दी। उन्होंने फेमस शो ‘ये मेरी लाइफ हैं’ में एक गर्ल-नेक्स्ट-डोर पूजा मेहरा का किरदार अदा किया था व शमा सिकंदर ने इस सबसे देश भर में अपनी पहचान बना ली थी। हालांकि, उन्होंने अपनर करियर के पीक पर टीवी इंडस्ट्री को छोड़ दी। अभिनेत्री ने इसके बाद यह खुलासा किया कि टीवी छोड़ने के बाद वह काफी डिप्रेशन की शिकार हो गई थीं।

Election 2024: हुड्डा की सरकार बनी तो नौकरियों सहित सभी सुविधाएं रोहतक जिले को मिलेंगी: जेपी दलाल