Advertisement
Advertisement
होम / Box Office Collection: रिलीज से पहले ही ‘देवरा- पार्ट 1’ के 15 लाख से ज्यादा टिकट बिके, धमाकेदार ओपनिंग के लिए तैयार!

Box Office Collection: रिलीज से पहले ही ‘देवरा- पार्ट 1’ के 15 लाख से ज्यादा टिकट बिके, धमाकेदार ओपनिंग के लिए तैयार!

BY: • LAST UPDATED : September 27, 2024

Inkhabar Haryana, Box Office Collection: फिल्म ‘देवरा- पार्ट 1’ ने 27 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है और इसकी ओपनिंग काफी धमाकेदार हो रही है। साउथ स्टार जूनियर एनटीआर की यह फिल्म इस साल की सबसे खास फिल्मों में से एक मानी जा रही थी। रिलीज से पहले ही इसने 15 लाख से ज्यादा टिकट बेचे थे और एडवांस बुकिंग से 38.84 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

Bollywood: सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्म ‘सिकंदर’ से जुड़ी शेयर की एक तस्वीर, फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

विदेशों में भी धूम मचा रही

जानकारी के मुताबिक, फिल्म ने अपनी शुरुआत में ही जोरदार कमाई की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘देवरा- पार्ट 1’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 4 बजे तक, फिल्म ने भारत में 33.74 करोड़ रुपए की कमाई की है और फाइनल आंकड़े रात तक आने की उम्मीद है, जिसमें कलेक्शन और बढ़ सकता है। यह फिल्म 5 भाषाओं तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हुई है। इसके अलावा, ‘देवरा’ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धूम मचा रही है और पहले दिन विदेशों में लगभग 45 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है।

Advertisement

कई रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार

तो वहीं आपको बता दें, अगर ‘देवरा- पार्ट 1’ 100 करोड़ का आंकड़ा पार करती है, तो यह थलापति विजय की ‘गोट’ 101.2 करोड़ और श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ 80.2 करोड़ को पीछे छोड़ सकती है। इस तरह, ‘देवरा’ अपने पहले दिन में ही कई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार था, और अब यह साबित हो रहा है कि यह उम्मीदों पर खरी उतरी है। तो वहीं, फिल्म की वर्ल्डवाइड ओपनिंग 131-137 करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है।

‘Stree 2’: फिल्म ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आज की रात’ पर डायरेक्टर अमर कौशिक ने किया खुलासा, जानें क्या कहा…