Advertisement
Advertisement
होम / Diljit Dosanjh Meet PM Modi: 2025 की शानदार शुरुआत, पीएम मोदी ने की दिलजीत दोसांझ की तारीफ, ‘आपका नाम ही जीतने की प्रेरणा देता है’

Diljit Dosanjh Meet PM Modi: 2025 की शानदार शुरुआत, पीएम मोदी ने की दिलजीत दोसांझ की तारीफ, ‘आपका नाम ही जीतने की प्रेरणा देता है’

BY: • LAST UPDATED : January 2, 2025

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, Diljit Dosanjh Meet PM Modi: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चमकते सितारे और बहुमुखी कलाकार दिलजीत दोसांझ ने नए साल 2025 की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी से एक यादगार मुलाकात के साथ की। इस मुलाकात ने न केवल सिंगर के दिल में एक खास जगह बनाई, बल्कि उनके प्रशंसकों को भी एक नई प्रेरणा दी। दिलजीत ने इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे “2025 की शानदार शुरुआत” करार दिया।

प्रधानमंत्री के साथ चर्चा के खास पल

दिलजीत दोसांझ और प्रधानमंत्री मोदी के बीच यह मुलाकात बेहद गर्मजोशी और सौहार्दपूर्ण रही। सिंगर ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ संगीत, भारतीय संस्कृति और योग जैसे विविध विषयों पर खुलकर बातचीत की। पीएम मोदी ने इस दौरान दिलजीत की प्रशंसा करते हुए कहा कि हिन्दुस्तान के गांव का लड़का जब दुनिया में नाम रोशन करता है तो अच्छा लगता है।

प्रधानमंत्री ने दिलजीत के नाम का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि उनके परिवार ने उनका नाम “दिलजीत” रखा और यह नाम उनकी सफलता को दर्शाता है। दिलजीत ने प्रधानमंत्री को अपने आगामी म्यूजिक टूर “दिल-लुमिनाटी” का पोस्टर भेंट करते हुए भारत की महानता और विविधता की चर्चा की। उन्होंने कहा कि मैंने भारत का कोना-कोना घूमकर जाना कि इसे ‘मेरे भारत महान’ क्यों कहते हैं।

Advertisement

योग पर हुई खास बातचीत

इस मुलाकात में योग की ताकत पर भी चर्चा हुई। दिलजीत ने कहा कि भारत का सबसे बड़ा जादू योग है। इस पर पीएम मोदी ने सहमति जताते हुए कहा कि जिसने योग को अनुभव किया है, वह उसकी शक्ति को समझ सकता है।

दिलजीत का भावुक संदेश

प्रधानमंत्री के साथ चर्चा के दौरान दिलजीत ने एक भावुक पक्ष भी साझा किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में मैंने आपका एक इंटरव्यू देखा, जिसमें आपने बताया कि प्रधानमंत्री जैसे बड़े पद के पीछे एक बेटा और मां की भावनाएं भी छिपी होती हैं। यह बात बहुत दिल छू लेने वाली थी।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

दिलजीत ने हाल ही में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अपने एक कार्यक्रम में श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने प्रदर्शन को मनमोहन सिंह को समर्पित करते हुए कहा कि वह एक महान नेता थे, जिन्होंने सादगी और ईमानदारी के साथ देश का नेतृत्व किया। उनका जीवन राजनीति में सच्चाई और गरिमा का एक दुर्लभ उदाहरण था।