Advertisement
Advertisement
होम / Gene Hackman: ऑस्कर विजेता अभिनेता जीन हैकमैन और उनकी पत्नी और कुत्ते की रहस्यमयी मौत, शेरिफ़ मेंडोज़ा ने की पुष्टि

Gene Hackman: ऑस्कर विजेता अभिनेता जीन हैकमैन और उनकी पत्नी और कुत्ते की रहस्यमयी मौत, शेरिफ़ मेंडोज़ा ने की पुष्टि

BY: • LAST UPDATED : February 27, 2025
Inkhabar Haryana, Gene Hackman: हॉलीवुड में गुरुवार को शोक की लहर दौड़ गई जब दिग्गज अभिनेता जीन हैकमैन और उनकी पत्नी बेट्सी अराकावा न्यू मैक्सिको के सांता फे स्थित अपने घर पर मरे मिले। इस दुखद घटना की पुष्टि शेरिफ़ एडन मेंडोज़ा ने की। हैकमैन 95 और उनकी पत्नी 63 वर्ष की थीं।

जीन के साथ उनकी पत्नी और कुत्ता भी मृत मिले

जानकारी के मुताबिक, शेरिफ़ मेंडोज़ा ने बताया कि हम पुष्टि कर सकते हैं कि जीन हैकमैन और उनकी पत्नी दोनों बुधवार दोपहर को सनसेट ट्रेल पर अपने निवास पर मृत पाए गए। यह एक सक्रिय जांच बनी हुई है – हालांकि, इस समय हम नहीं मानते कि कोई गलत काम था। मौत का कारण और समय अभी तक जारी नहीं किया गया है। उनके घर पर जीन हैकमैन के साथ उनकी पत्नी और कुत्ता भी मृत पड़े हुए थें।

100 से ज्यादा फिल्मों में की थी एक्टिंग

1930 में जन्मे जीन हैकमैन ने अपने करियर में 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने ‘द फ्रेंच कनेक्शन’ में जिमी “पोपेय” डॉयल की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर जीता, और ‘अनफॉरगिवेन’ में लिटिल बिल डैगेट की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का ऑस्कर प्राप्त किया। उनकी पत्नी, बेट्सी अराकावा, एक शास्त्रीय पियानोवादक थीं।