Advertisement
Advertisement
होम / Imtiaz Ali: जब वी मेट के मशहूर डायरेक्टर दर्शकों को देने वाले है खास तोहफा, इस साउथ एक्टर के साथ होगा अप्कमिंग प्रोजेक्ट

Imtiaz Ali: जब वी मेट के मशहूर डायरेक्टर दर्शकों को देने वाले है खास तोहफा, इस साउथ एक्टर के साथ होगा अप्कमिंग प्रोजेक्ट

BY: • LAST UPDATED : December 4, 2024

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, Imtiaz Ali: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली को आधुनिक दौर में रोमांटिक कहानियों के लिए जाना जाता है, एक बार फिर अपनी नई फिल्म के साथ दर्शकों को सरप्राइज देने वाले हैं। “जब वी मेट”, “रॉकस्टार” और “तमाशा” जैसी यादगार फिल्मों के जरिए इम्तियाज ने रोमांस को नए आयाम दिए। हालांकि, उनकी हालिया कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं। इसके बाद उन्होंने एक ब्रेक लिया और इस दौरान अपने अगले प्रोजेक्ट पर गहराई से काम किया।

तृप्ति डिमरी साथ बनेगी जोड़ी

अब खबर आ रही है कि इम्तियाज अली जल्द ही एक नई रोमांटिक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें दर्शकों को साउथ के सुपरस्टार फहाद फासिल और उभरती बॉलीवुड अदाकारा तृप्ति डिमरी की जोड़ी देखने को मिलेगी। यह खबर न सिर्फ फहाद फासिल के फैंस के लिए, बल्कि इम्तियाज अली के चाहने वालों के लिए भी बेहद रोमांचक है।

फहाद फासिल का बॉलीवुड डेब्यू

साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार फहाद फासिल अपने दमदार और इंटेंस किरदारों के लिए जाने जाते हैं। “मालिक”, “विक्रम” और “जोजी” जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से उन्होंने दर्शकों और क्रिटिक्स को समान रूप से प्रभावित किया है। अब वह इम्तियाज अली की इस रोमांटिक फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं।

Advertisement

फहाद ने एक इंटरव्यू में इम्तियाज अली की कहानियों की तारीफ करते हुए कहा था कि वह लंबे समय से उनके साथ काम करने की इच्छा रखते थे। अब जब यह मौका उन्हें मिला है, तो वे इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। दर्शकों को भी यह देखना दिलचस्प होगा कि फहाद अपनी अनोखी अभिनय शैली के साथ इम्तियाज की रोमांटिक दुनिया में क्या नया जोड़ते हैं।

इम्तियाज अली की वापसी

इम्तियाज अली ने हाल ही में “चमकीला” जैसी फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की थी, जिसमें दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म थिएटर में नहीं आई, लेकिन ओटीटी पर इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। “चमकीला” ने यह साबित किया कि इम्तियाज के पास दर्शकों को बांधने का जादू अब भी बरकरार है। अपनी नई फिल्म में इम्तियाज एक क्लासिक रोमांटिक कहानी पेश करने की तैयारी में हैं। इस बार उनकी कहानी और कास्ट दोनों बेहद खास हैं, जो इस फिल्म को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ा देती हैं।