Advertisement
Advertisement
होम / Indian Song Ban in Pakistan: भारत ने पाक कलाकार और यूट्यूब चैनल किया बैन तो जवाब में पाकिस्तान ने लगाए भारतीय गानों पर रोक, कहा- “देशभक्ति से प्रेरित…”

Indian Song Ban in Pakistan: भारत ने पाक कलाकार और यूट्यूब चैनल किया बैन तो जवाब में पाकिस्तान ने लगाए भारतीय गानों पर रोक, कहा- “देशभक्ति से प्रेरित…”

BY: • LAST UPDATED : May 2, 2025
Inkhabar Haryana, Indian Song Ban in Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब सांस्कृतिक रिश्तों पर भी साफ तौर पर देखा जा सकता है। कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तानी कलाकारों और यूट्यूब चैनलों पर बैन लगा दिया है। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी 1 मई से अपने एफएम रेडियो स्टेशनों पर भारतीय गानों के प्रसारण पर रोक लगा दी है।

भारत ने पाक कलाकार और यूट्यूब चैनल किया था बैन

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने और उनके कंटेंट को प्रसारित करने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया। इसके तहत माहिरा खान, अली जफर, सजल अली, हानिया आमिर, आयजा खान, माया अली, सनम सईद और इकरा अजीज जैसे कई नामचीन कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है।

इसके अलावा भारत में चल रहे 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भी राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनज़र बंद कर दिया गया है। यह कदम देश की डिजिटल सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिहाज से उठाया गया है।

Advertisement

पाकिस्तान ने लगाए भारतीय गानों पर रोक

भारत के इस कदम पर पाकिस्तान ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (PBA) के महासचिव शकील मसूद ने 1 मई को घोषणा की कि पाकिस्तान के सभी एफएम रेडियो स्टेशनों पर भारतीय गानों का प्रसारण तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। इस निर्णय की पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने सराहना करते हुए इसे “देशभक्ति से प्रेरित कदम” बताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए उठाया गया है।

लोकप्रियता के बावजूद लिया गया सख्त फैसला

गौरतलब है कि पाकिस्तान में भारतीय संगीत, खासकर लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और मुकेश जैसे दिग्गज गायकों के गाने बेहद लोकप्रिय हैं। एफएम रेडियो पर इन गानों का प्रसारण आम बात थी और लोग उन्हें बड़े चाव से सुनते थे। बावजूद इसके, वर्तमान हालातों के मद्देनजर पाकिस्तान सरकार और PBA ने इन गानों पर रोक लगाने का निर्णय लिया।

बॉलीवुड से जुड़े पाक कलाकार

बैन किए गए पाक कलाकारों में कई ऐसे नाम हैं जो पहले बॉलीवुड का हिस्सा रह चुके हैं। माहिरा खान ने शाहरुख खान के साथ फिल्म रईस में अभिनय किया था, जबकि अली जफर ने तेरे बिन लादेन और मेरे ब्रदर की दुल्हन जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं सजल अली ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म मॉम में उनकी बेटी की भूमिका निभाई थी।