




करीना ने याद किया कि जब वह गर्भवती थीं, तब वह चिंतित थीं कि फिल्म की शूटिंग के बीच यह बड़ा कदम कैसे उठाया जाए। उन्होंने बताया कि मैं सोच रही थी, ‘हे भगवान, हम इस फिल्म के बीच में हैं और मुझे आमिर को फोन करके बताना है कि मैं गर्भवती हूं। हम फिल्म की 50 से 60 प्रतिशत शूटिंग पहले ही कर चुके हैं। इस दौरान उनके पति, सैफ अली खान ने करीना को ढांढस बंधाया और कहा कि यह आमिर खान से बात करने का समय है। सैफ का कहना था कि चीजें होती रहती हैं। हमने डेढ़ साल से घर पर समय बिताया है। तुम्हें डरने की जरूरत नहीं है, फोन उठाओ और बात करो।
करीना ने जब आमिर खान को फोन किया, तो उन्होंने बिना किसी संकोच के खुश होकर जवाब दिया। करीना ने बताया कि मैंने उन्हें कहा कि मैं एक मां हूं और मैं अपना दूसरा बच्चा चाहती हूं। क्या मुझे माफी मांगनी चाहिए? मुझे खुद नहीं पता था। इस पर आमिर खान ने कहा कि मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। जो कुछ भी करना होगा, हम उसे पूरा करेंगे। आमिर का यह रिएक्शन करीना के लिए बहुत सुकून देने वाला था और उसने उन्हें मानसिक शांति दी।
सैफ अली खान के समर्थन और समझदारी ने करीना को और भी आत्मविश्वास दिया। वह हमेशा करीना के फैसलों में उनका साथ देते हैं और उनके इस कठिन समय में भी सैफ ने करीना का साथ नहीं छोड़ा। उनका मानना था कि जीवन में कभी भी किसी भी बदलाव का सामना करना पड़ सकता है और इस दौरान अगर वह करीना के साथ खड़े रहेंगे, तो उनके लिए यह कठिन समय थोड़ा आसान हो जाएगा।




