Advertisement
Advertisement
होम / KBC 16: जब ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर ने कहा ‘प्यार-मोहब्बत है तो शाहरुख खान…’

KBC 16: जब ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर ने कहा ‘प्यार-मोहब्बत है तो शाहरुख खान…’

BY: • LAST UPDATED : September 6, 2024

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, KBC 16: अभिनेता अमिताभ बच्चन के शो KBC-16 के लेटेस्ट एपिसोड में ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर और अमन सहरावत ने हिस्सा लिया। जिसमें मनु भाकर ने हॉटसीट पर बैठकर बहुत सारे सवालों के जवाब दिए। अमिताभ बच्चन ने दोनों ओलंपिक मेडलिस्ट का जोरदार स्वागत किया और फिर खेल का सिलसिला शुरू हुआ । जभी एक सवाल के जवाब में मनु भाकर ने शाहरुख खान का नाम लिया था जिसके बाद बिग-बी ने मनु को मजेदार जवाब दिया।

क्या था सवाल

बता दें कि ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर से एक सवाल हुआ जिसमें दिल तो पागल है का गाना बजाया गया था। उस जवाब में मनु और अमन ने थोड़ा सोच-विचार करके एक्टर शाहरुख खान का नाम लिया था। मनु भाकर ने जवाब देने से पहले कहा कि प्यार-मोहब्बत की बात है तो शाहरुख खान ही जवाब होना चाहिए। जिसके बाद अमन और मनु दोनों ने शाहरुख खान के नाम के ऑप्शन को लॉक करवा दिया।

मनु ज्यादा फिल्में नहीं देखती

बता दें कि जवाब में अमिताभ बच्चन ने कहा कि ये गाना शाहरुख खान की फिल्म दिल तो पागल है का हैं। मनु ने कहा कि वो ज्यादा फिल्में नहीं देखती हैं, क्योकि उसे समय नहीं मिल पाता है। इसपर अमिताभ ने कहा, हमें बड़ा दुख हो रहा है आप फिल्में नहीं देख पाती हैं, लेकिन अनुमान आपने बहुत बढ़िया लगाया हैं।

Advertisement

बिग-बी ने दिया मजेदार जवाब

बता दें कि इसपर अमिताभ बच्चन ने मनु को बड़ा मेजादर जवाब दिया था। उन्होंने कहा कि ऐसा है देवी जी हमने भी बहुत प्यार-मोहब्बत किया हुआ है फिल्मों में। फिर मनु ने कहा कि सर आपका नाम ऑप्शन में नहीं था।