Advertisement
Advertisement
होम / MahaKumbh 2025: महाकुंभ के मौनी अमावस्या पर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने लगाई आस्था की डुबकी, कहा- “मुझे इस शुभ दिन पर स्नान करने का अवसर…”

MahaKumbh 2025: महाकुंभ के मौनी अमावस्या पर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने लगाई आस्था की डुबकी, कहा- “मुझे इस शुभ दिन पर स्नान करने का अवसर…”

BY: • LAST UPDATED : January 29, 2025
Inkhabar Haryana, MahaKumbh 2025:  प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आस्था की लहरें अपने चरम पर हैं। मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर बीजेपी सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाई। यह अवसर हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस दिन गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति का विश्वास किया जाता है।

MahaKumbh 2025: “जो सोवत है, वो खोवत है”, सामने आया भगदड़ के पहले का वीडियो, जानें पूरी बात

यह मेरा सौभाग्य- हेमा मालिनी

बता दें कि, हेमा मालिनी ने त्रिवेणी संगम में स्नान करने के बाद कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस शुभ दिन पर स्नान करने का अवसर मिला। महास्नान के इस शुभ अवसर पर मुझे यहां गुरु स्वामी श्री अवधेशानंद जी के साथ स्नान करने का अवसर मिला है, यह मेरा सौभाग्य है, बहुत ही अच्छा लगा। इतने करोड़ों लोग आए हुए हैं। मुझे भी यहां स्थान मिला नहाने का, धन्यवाद।”

भगदड़ के बाद अमृत स्नान की शुरुआत

सुबह अमृत स्नान के दौरान अचानक भगदड़ मचने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। भगदड़ के कारण कई अखाड़ों के साधु-संतों ने अपने शाही स्नान को स्थगित करने का निर्णय लिया और अपने शिविरों में लौट गए। प्रशासन ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई और अखाड़ों से अपील की कि वे स्थिति सामान्य होने तक संगम स्नान न करें।