




Inkhabar Haryana, Oscars 2025: फिल्म निर्देशक किरण राव का सपना आखिरकार सच हो गया है। उनकी फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर 2025 में ऑफिशियल एंट्री मिल गई है। यह खबर चेन्नई में हुए एक कार्यक्रम के दौरान ‘द फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया’ ने घोषणा की है। तो वहीं, ‘लापता लेडीज’ को सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी के लिए चुना गया है।
जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म ने पिछले 29 फिल्मों को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। किरण राव ने इस मौके पर कहा, “अगर यह (ऑस्कर में) जाती तो मेरा सपना पूरा हो जाता।” उन्होंने यह भी बताया कि यह एक प्रक्रिया है, और उन्हें उम्मीद है कि उनकी फिल्म पर विचार किया जाएगा। ‘लापता लेडीज’ ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में भी अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। वहां इसे दर्शकों से स्टैंडिंग ओवेशन मिला, जो इसकी गुणवत्ता और कहानी की गहराई को दर्शाता है।
तो वहीं, फिल्म की कहानी कुछ अद्भुत और सच्चे किस्सों पर आधारित है, जिसमें महिलाओं की खोने और पाने की यात्रा को दिखाया गया है। निर्देशक किरण राव की इस फिल्म ने ‘कल्ट’ का दर्जा हासिल कर लिया है और दर्शकों में इसकी गहरी छाप छोड़ी है। इस सफल एंट्री के साथ, किरण राव और उनकी टीम को लोगों द्वारा काफी शुभकामनाएं दी जा रही है। तो वहीं आपको बता दें, सभी की नजरें अब ऑस्कर 2025 पर हैं, जहां फिल्म ‘लापता लेडीज’ अपने देश का प्रतिनिधित्व करेगी।
Taj Mahal Turning Yellow: आखिर क्यों हो रहा है ताजमहल पीला, जानिए कैसे करें संरक्षित




