Inkhabar Haryana, Phule: भारतीय सामाजिक सुधार आंदोलन के अग्रदूत महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले की प्रेरणादायक कहानी को पर्दे पर उतारने वाली फिल्म ‘फुले’ इस साल 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। बहुप्रतीक्षित इस फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में प्रतीक गांधी और पत्रलेखा नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता अनंत महादेवन ने किया है।
On this birth anniversary of Savitribai Phule, India’s first woman educator, Dancing Shiva Films, Kingsmen Productions and we are coming together to announce the worldwide release of the film Phule in cinemas on April 11th, 2025, which marks the 197th birth anniversary of… pic.twitter.com/xe83Hb2OLA
— Zee Studios (@ZeeStudios_) January 3, 2025
फिल्म में प्रतीक गांधी महात्मा ज्योतिराव फुले का किरदार निभा रहे हैं, जबकि पत्रलेखा उनकी पत्नी और भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के रूप में नजर आएंगी। अपनी भूमिका पर पत्रलेखा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले जैसी महान शख्सियत का किरदार निभाना मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने और ज्योतिराव फुले ने आधुनिक शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव की शुरुआत की। मैं रोमांचित हूं कि दर्शक जल्द ही उनकी कहानी बड़े पर्दे पर देख पाएंगे।