Inkhabar Haryana, Raha Kapoor: बॉलीवुड के मशहूर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा कपूर के साथ शुक्रवार को एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। राहा कपूर की इस एयरपोर्ट एंट्री ने सभी का ध्यान खींच लिया, खासकर उनकी क्यूटनेस और प्यारी हरकतों ने हर किसी का दिल छू लिया। उनका कैमरा के सामने आकर फ्लाइंग किस देना और हाय कहना, यह सब एकदम सोने पे सुहागा साबित हुआ।
पैपराजी को फ्लाइंग किस देती नजर आई राहा
राहा आलिया की गोद में बैठी थी, पैपराजी से घिरी हुई थी। हालांकि, वह इस भीड़ में बिल्कुल भी असहज नजर नहीं आ रही थी। जैसे ही कैमरे का फ्लैश हुआ, राहा ने बेहतरीन तरीके से कैमरे के सामने पोज़ दिया और हंसी-खुशी सभी को फ्लाइंग किस दी। आलिया भट्ट भी अपनी बेटी के इस आत्मविश्वास को देखकर मुस्कुराईं, वहीं रणबीर कपूर थोड़े बिजी नजर आए और जल्द ही अपनी पत्नी और बेटी को अंदर ले गए।
कैमरा फेस करने का कॉन्फिडेंस
राहा कपूर का यह आत्मविश्वास किसी को भी चौंका सकता है। जहां एक तरफ छोटे बच्चों को कैमरे से डर लगता है, वहीं राहा ने न केवल कैमरा फेस किया, बल्कि अपनी क्यूट हरकतों से सभी का दिल भी जीता। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है और फैंस की टिप्पणियां आ रही हैं कि राहा के अंदर पहले ही से कैमरा फेस करने का कॉन्फिडेंस दिख रहा है। लोग इस बात पर भी जोर दे रहे हैं कि राहा अपने मम्मी-पापा की तरह एक दिन बड़ी स्टार बनेगी।