Advertisement
Advertisement
होम / Sana Khan:  “अल्हम्दुलिल्लाह, हमारा नन्हा मेहमान…”, सना खान ने अपने फैंस को दी खुशखबरी

Sana Khan:  “अल्हम्दुलिल्लाह, हमारा नन्हा मेहमान…”, सना खान ने अपने फैंस को दी खुशखबरी

BY: • LAST UPDATED : November 22, 2024

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, Sana Khan: फिल्मी दुनिया को अलविदा करके धार्मिक जीवन अपनाने वाली बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सना खान ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। सना खान दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस खुशी को शेयर किया और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने पति मुफ्ती अनस सैयद और पहले बच्चे सैयद तारिक जमील के साथ नजर आ रही हैं।

2021 में सना ने की शादी

बिग बॉस सीजन 6 में अपने बिंदास अंदाज के लिए मशहूर सना खान ने 2021 में मुफ्ती अनस सैयद से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने अपने धार्मिक जीवन को प्राथमिकता देते हुए फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से दूर रहने का फैसला किया। इस जोड़े ने 5 जुलाई 2023 को अपने पहले बच्चे, एक प्यारे से बेटे सैयद तारिक जमील का स्वागत किया। अब सना ने दूसरी बार गर्भवती होने की जानकारी दी है, जिससे उनके फैंस और शुभचिंतक काफी खुश हैं।

सना का इमोशनल पोस्ट और कैप्शन

एक्ट्रेस सना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अल्हम्दुलिल्लाह, हमारा नन्हा मेहमान आने वाला है। उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि अब उनका परिवार चार लोगों का होगा। इसके अलावा उन्होंने सना के बड़े बेटे सैयद तारिक जमील के बारे में भी लिखा कि वह बड़े भाई बनने के लिए काफी उत्साहित हैं।

Advertisement

सना ने इस खुशी के मौके पर अल्लाह का शुक्रिया अदा किया और अपने फैन्स को बधाई देने के लिए शुक्रिया भी अदा किया। उनके फैन्स ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी। एक यूजर ने लिखा कि अल्लाह आपको एक प्यारी सी बेटी दे, उसका नाम फातिमा रखें। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि अल्लाह आपको लंबी उम्र दे और आपके परिवार को खुश रखे।

सना खान का फिल्मी करियर

एक्ट्रेस सना खान का फिल्मी करियर भी दिलचस्प रहा है। उन्होंने सलमान खान की फिल्म जय हो से अपने करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद वह बिग बॉस 6 का हिस्सा बनीं। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के बाद सना ने अचानक एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया और अपनी बाकी की जिंदगी धार्मिक दिशा में जीने का फैसला किया। सना का सफर एक प्रेरणा बन गया है, जहां उन्होंने व्यक्तिगत और आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखा। उनकी शादी और अब परिवार में नए सदस्य के आने की खबर ने उनके प्रशंसकों को खुश होने का एक और कारण दे दिया है।