Inkhabar Haryana, Sanam Teri Kasam 2: 2016 में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म सनम तेरी कसम सिनेमाघरों में दुबारा रिलीज होनें से मनोंरजन जगत में हलचल तेज हो गई है। हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन द्वारा अभिनीत यह फिल्म शानदार वापसी कर रहीं है। 10 साल पहले बॉलीवुड की इस बेहतरीन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन कुछ सालों से OTT प्लेटफॉर्म पर इसने काफी लोकप्रियता हासिल की। जिसको देखते हुए निर्माताओं ने इस फिल्म को दुबारा 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में री-रिलीज किया।
पहले दिन 20,000 टिकटें बिक गई
इस फिल्म के दोबारा रिलीज होने से प्रशंसकों में काफी उत्साह है, कई शो में हाउसफुल बुकिंग की खबरें हैं। एडवांस टिकट बिक्री उल्लेखनीय है, अब तक लगभग 39,000 टिकटें बिक चुकी हैं और लगभग 20,000 टिकटें सिर्फ़ पहले दिन ही बिक चुकी हैं। पूर्वानुमानों के अनुसार, सिनेमाघरों में वापस आने के पहले दिन फिल्म के लगभग 2 करोड़ कमाने की उम्मीद है, जिससे यह फिल्म दोबारा रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने की प्रबल दावेदार बन जाएगी।
री-रिलीज से फैंस काफी खुश
फिल्म की कहानी की बात करें तो हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन ने अपने अभिनय से कहानी को दर्शाया है, जिसमें उन्होने सामाजिक मानदंडों, प्रेम और व्यक्तिगत संघर्षों से गुजरते हैं। इसके खूबसूरत गानें और साउंडट्रैक ने सालों तक लोगों के दिलों में राज किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैंस का उत्साह स्पष्ट है, फिल्म की री-रिलीज से फैंस काफी खुश है।कई प्रशंसकों ने पहली बार बड़े पर्दे पर इस फिल्म को देखने के लिए अपनी उत्सुकता व्यक्त की।