Advertisement
Advertisement
होम / Simmi Chaudhary Murder Case: हरियाणवी म्यूजिक मॉडल सिम्मी चौधरी की बेरहमी से हत्या, शव सोनीपत में नहर से बरामद

Simmi Chaudhary Murder Case: हरियाणवी म्यूजिक मॉडल सिम्मी चौधरी की बेरहमी से हत्या, शव सोनीपत में नहर से बरामद

BY: • LAST UPDATED : June 16, 2025
Inkhabar Haryana, Simmi Chaudhary Murder Case: हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखोदा क्षेत्र से सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने न सिर्फ स्थानीय लोगों को, बल्कि पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मॉडल का शव गांव खांडा के पास रिलायंस नहर से बरामद हुआ है। यह घटना न केवल एक जघन्य अपराध को दर्शाती है, बल्कि राज्य में बढ़ते अपराधों पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

गला रेतकर की हत्या

पुलिस को देर रात सूचना मिली कि खांडा गांव के समीप स्थित रिलायंस नहर में किसी महिला का शव बहता हुआ दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही खरखोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला गया। शव की शिनाख्त शीतल, निवासी पानीपत के रूप में हुई। शीतल हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में बतौर मॉडल काम कर रही थी और कई लोकप्रिय वीडियो एल्बमों में नजर आ चुकी थी।

शीतल की गला रेतकर हत्या की गई थी, जिससे यह स्पष्ट है कि अपराधी ने बेहद बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि शीतल को कहीं और मारकर शव को नहर में फेंका गया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

Advertisement

पुलिस कार्रवाई

सोनीपत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। पुलिस हत्या की सभी एंगल से जांच कर रही है। शीतल के परिजनों ने हत्या की पुष्टि करते हुए आरोप लगाया है कि शीतल को लंबे समय से कुछ अज्ञात लोगों द्वारा धमकियां मिल रही थीं। परिजनों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। सोनीपत के एसपी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए हत्यारों की पहचान करने का प्रयास जारी है।