Inkhabar Haryana, Sonali Seygall: बॉलीवुड फिल्म प्यार का पंचनामा से फेमस हुईं अभिनेत्री सोनाली सहगल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। सोनाली ने बुधवार शाम मुंबई के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। हालांकि सोनाली ने खुद इस बारे में सोशल मीडिया पर कोई घोषणा नहीं की, लेकिन उनके पति अशेष सजनानी ने इस खास मौके पर फैंस को खबर दी है।
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
अशेष ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह डिलीवरी रूम में ही बेटी के जन्म की खुशी में डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में बैकग्राउंड में नवजात बेटी की आवाज भी सुनाई दे रही है। वीडियो शेयर करते हुए अशेष ने लिखा कि हमारी बेबी आ गई है।
कुछ महीने पहले दी थी प्रेग्नेंसी की खबर
गौरतलब है कि सोनाली ने कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने बेबी बंप के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें लिखा था कि बियर बॉटल्स से बेबी बॉटल्स तक। अशेष की जिंदगी बदलने वाली है, और मेरी भी क्योंकि अब मुझे दो के लिए खाना है।