




Inkhabar Haryana, Thalapathy Vijay:थलापति विजय की तमिल फिल्म ‘गोट’ थिएटर्स में छा गई है। यह फिल्म 5 सितंबर को रिलिज हुई हैं और पर्दे पर आते ही इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया हैं ।’गोट’ ने पहले ही दिन धमाकेदार कमाई के साथ हाइएस्ट तमिल ओपनर फिल्म का रिकॉर्ड बना लिया हैं।
बता दें कि तमिल फिल्म ‘गोट’ ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 43 करोड़ रुपए की कमाई की हैं। वहीं सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने तेलुगु में 3 करोड़, तमिल भाषा में 38.3 करोड़ और हिंदी भाषा में 1.7 करोड़ रुपए की कमाई की हैं और हाइएस्ट तमिल ओपनर बन गई हैं। आज दूसरे दिन के शुरुआती नंबर भी सामने आ गए हैं जिसके अनुसार ‘गोट’ ने अब तक भारत में 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।
Vinesh Phogat Resign: रेसलर विनेश फोगाट ने रेलवे की नौकरी से दिया इस्तीफा, जानिए क्या हैं पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, वेंकट प्रभु के डायरेक्शन और एजीएस एंटरटेनमेंट के बैनर के नीचे बनी इस तमिल फिल्म गोट में थलापति विजय का डबल रोल दिखया गया हैं। फिल्म में उनके साथ प्रभु देवा, मोहन, प्रशांत, जयराम अहम और अजमल अमीर है। वहीं मीनाक्षी चौधरी, योगी बाबू, स्नेहा, लैला, वैभव, प्रेमगी अमरेन और युगेंद्रन भी खास रोल में नजर आएगीं। फिल्म का बजट 300 से 400 करोड़ रुपए है जो कि AGS एंटरटेनमेंट के बैनर के नीचे बनी अब तक की सबसे महंगी फिल्म है।




