




बता दें कि, अपनी पोस्ट में विक्रांत ने अपने इस फैसले की वजहों का खुलासा पूरी तरह नहीं किया, लेकिन उनके शब्दों में भावनात्मक पहलू झलक रहा था। उन्होंने लिखा कि नमस्ते, पिछले कुछ साल और उसके बाद का समय बहुत बढ़िया रहा है। मैं आप सभी का इतना साथ देने के लिए शुक्रिया अदा करता हूँ। लेकिन, जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ रहा हूँ, मुझे एहसास हो रहा है कि अब समय आ गया है कि मैं अपना ख्याल रखूँ और घर वापस जाऊँ। एक पति, पिता, बेटे और एक अभिनेता के तौर पर भी। तो, 2025 में हम आखिरी बार एक-दूसरे से मिलेंगे। जब तक सही समय न लगे।
हालांकि विक्रांत ने इस फैसले की वजह का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया, लेकिन उनके करीबी माने जाने वाले एक डायरेक्टर ने हाल ही में इस पर बात की। डायरेक्टर ने बताया कि विक्रांत लंबे समय से अपने काम और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे थे। परिवार के साथ अधिक समय बिताने और खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया है।
विक्रांत मैसी को हाल ही में उनकी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में देखा गया, जिसे दर्शकों और आलोचकों से सराहना मिली। इसके अलावा उनकी कई और परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं। उन्होंने अपने फैंस को यह भरोसा दिलाया है कि 2025 में रिलीज होने वाली उनकी आखिरी फिल्म एक यादगार अनुभव होगी।
Sonali Seygall: अभिनेत्री सोनाली सहगल बनीं मां, बेटी के जन्म के बाद पति ने किया ये काम




