Advertisement
Advertisement
होम / Agoraphobia Treatment: भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से लगता है डर, कहीं इस समस्या का कारण तो नहीं

Agoraphobia Treatment: भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से लगता है डर, कहीं इस समस्या का कारण तो नहीं

BY: • LAST UPDATED : December 2, 2024

Inkhabar Haryana, Agoraphobia Treatment: एगोराफोबिया एक प्रकार का मानसिक विकार है, जिसमें व्यक्ति को भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से डर लगता है। यह एक एंग्जाइटी डिसऑर्डर है, जिसमें व्यक्ति को अत्यधिक तनाव और डर का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग सार्वजनिक परिवहन, शॉपिंग मॉल, या अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचते हैं। कई मामलों में यह डर इतना बढ़ जाता है कि व्यक्ति घर से बाहर निकलने से भी कतराने लगता है।

एगोराफोबिया के लक्षण

  • भीड़-भाड़ या सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचना।
  • घर से बाहर निकलने पर असहजता महसूस करना।
  •  दिल की धड़कन तेज होना, पसीना आना और हाथ-पैर कांपना।
  • पैनिक अटैक की स्थिति बनना।
  • सिरदर्द, चक्कर आना, और सांस लेने में दिक्कत।

    एगोराफोबिया के कारण

    यह समस्या अधिकतर मानसिक तनाव, जेनेटिक फैक्टर्स, या बचपन के नकारात्मक अनुभवों के कारण हो सकती है। कभी-कभी यह किसी बड़ी घटना के सदमे के बाद भी विकसित हो सकती है।

    उपचार और बचाव के उपाय

  •  मनोचिकित्सा: एक अच्छे मनोचिकित्सक से काउंसलिंग कराएं।
  • दवाएं: डॉक्टर की सलाह से एंटी-एंग्जाइटी या एंटीडिप्रेसेंट लें।
  • एक्सरसाइज और मेडिटेशन: नियमित व्यायाम और ध्यान मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।
  • कैफीन और शराब से परहेज: ये पदार्थ तनाव को बढ़ा सकते हैं।
  •  संज्ञानात्मक व्यवहार थेरेपी (CBT): यह डर को नियंत्रित करने में मददगार है।
  •  रिलैक्सेशन तकनीक: गहरी सांस लेना और ध्यान केंद्रित करना भय को कम करता है।

    बस 1 चम्मच खा लें ये बीज, इन बिमारियों से हो जाएगें फ्री