




Ambala News: हरियाणा के अंबाला में कैंसर मरीजों और उनके परिचारक के रुकने के लिए बनने वाली धर्मशाला का प्रोजेक्ट दो साल बाद आगे बढ़ता नहीं दिख रहा है। अटल कैंसर केयर केंद्र अस्पताल के उद्घाटन पर ही इसके निर्मान की घोसणा करी गई थी। धर्मशाला के लिए अस्पताल परिसर और आस-पास के इलाको में जगह की खोज भी की गई थी, पर कुछ समह बीतने के बाद इस का निर्माण कागजो तक ही सिमित रहा गया।
अस्पताल में बढ़ते समह के साथ कैंसर मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और भी कई जगह से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। दूर-दूर के आए मरीजों को इलाज के लिए यही रुकना पड़ता है। जिसके लिए उन्हें आसपास के धर्मशाला में या पैसे खर्च करके होटल में रुकना पड़ता है। अपने पूरी तरह से इलाज के बाद ही वो लोग वपस घर जाते है। इस अस्पताल में नाक, कान, मुंह से लेकर अभी बड़े बड़े ऑपरेशन किए जाते है। इतने बड़े ऑपरेशन सिर्फ चंडीगढ़ पीजीआई या फिर इसी अस्पताल में हो सकता है। इसी के चलते मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
Haryana Election 2024: हरियाणा CM नायब सिंह सैनी करेगें फरीदाबाद दौरा, जनसभा का करेगें संबोधन




