Advertisement
Advertisement
होम / Benefits of Beetroot: लाल चुकंदर खाने से दूर रहती हैं ये बीमारियां, जानिए क्या हैं फायदे

Benefits of Beetroot: लाल चुकंदर खाने से दूर रहती हैं ये बीमारियां, जानिए क्या हैं फायदे

BY: • LAST UPDATED : September 11, 2024

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, Benefits of Beetroot: चुकंदर को एक सुपरफुड के रुप में गिना जाता है। लाल रंग के ये चुंकदर आयरन, विटामिन और फाइबर से भरपूर होते है। सिर्फ एक चुकंदर खाने से शरीर में इतने लाभ मिलते हैं कि आप सोचकर भी हैरान रह जाएंगे। चुकंदर खाने से मोटापा तो कम होता हीं है साथ ही यह हमारी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाती है। चुकंदर को आप सलाद, सब्जी या फिर जूस के तौर पर भी बनाकर पी सकते हैं।

चुकंदर में पायें जाने वाले पौष्टिक तत्व

जानकारी के लिए बता दें कि चुकंदर खाने से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। चुकंदर में कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।चुकंदर में आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा विटामिन-C , B-1, B-2 , B-6 और B-12 भी पाया जाता है।

 

Advertisement

Dengue Patients: जिले में डेंगू हुआ बे-लगाम, रोगियों का आंकड़ा बढ़ा

चुकंदर खाने के फायदे

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे- चुकंदर में नाइट्रेट होता है जो बॉडी में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है। इससे ब्लड वेसल्स को चौड़ा करने में मदद मिलती है। जिससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। बीपी के मरीज को रोजाना चुकंदर जरूर खानी चाहिए।

दिल के लिए फायदेमंद- चुकंदर दिल के लिए बहुत लाभदायक है। चुकंदर में काफी मात्रा में फोलेट यानि विटामिन B9 होता है जो कोशिकाओं को बढ़ने और उनके कार्य को ठीक से करने में मदद करता है। चुकंदर ब्लड सेल्स को होने वाले नुकसान को कंट्रोल करने में मदद करती है। इससे हार्ट की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है।

खून बढ़ाता है चुकंदर- शरीर में खून की कमी होने पर चुकंदर असरदार काम करता है। रोजाना चुकंदर खाने से आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा हीमोग्लोबिन में भी सुधार आता है। चुकंदर का जूस पीने से आंखें भी मजबूत बनती हैं और रौशनी में सुधार आता है।

स्टैमिना बढ़ाए- चुकंदर खाने और उसका जूस पीने से स्टेमिना बढ़ता है। अगर आप एक्सरसाइज करते हैं तो आपके हार्ट के बेहतर फंक्शन के लिए आप चुकंदर खा सकते हैं। चुकंदर खाने से शरीर में ब्लड फ्लो अच्छा होता है। एथलीट भी व्यायाम करते समय चुकंदर खाते हैं। कुछ लोग एक्सराइज के वक्त बीटरूट जूस पीते हैं।

 

Haryana Election 2024: भाजपा के यह प्रत्याशी 500 करोड़ से ज्यादा संपत्ति के मालिक, नारनौंद सीट से लड़ेंगे चुनाव

Advertisement

लेटेस्ट खबरें