1. प्राकृतिक ठंडक देने वाला आहार- सत्तू का सबसे बड़ा गुण इसकी ठंडक देने वाली प्रकृति है। गर्मियों में जब शरीर का तापमान बढ़ता है और लू से बचाव की जरूरत होती है, तब सत्तू का शरबत एक आदर्श विकल्प होता है। यह न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है, बल्कि भीतर से ऊर्जा भी प्रदान करता है।
2. पाचन तंत्र को करता है मजबूत- सत्तू में मौजूद उच्च मात्रा का फाइबर पाचन क्रिया को सुधारने में सहायक होता है। यह पेट को साफ रखता है, कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। गर्मियों में जब अपच आम हो जाती है, सत्तू का नियमित सेवन काफी राहत दे सकता है।
3. हड्डियों को बनाता है मज़बूत- सत्तू प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे मिनरल्स का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी हैं। यह बच्चों के विकास से लेकर बुजुर्गों की हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद है। साथ ही, यह शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है, जिससे बोन डेंसिटी बेहतर होती है।
4. डिहाइड्रेशन से करता है बचाव- गर्मी के दिनों में डिहाइड्रेशन एक सामान्य समस्या है। सत्तू में प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर में पानी और लवण का संतुलन बनाए रखते हैं। दिन में एक या दो बार सत्तू का शरबत पीने से डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है।
5. ऊर्जा का प्राकृतिक स्रोत- सत्तू में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं। वर्कआउट के बाद या दिनभर की थकान के बाद सत्तू का सेवन शरीर को रिफ्रेश करने में मदद करता है। इसे एक हेल्दी एनर्जी ड्रिंक के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
6. डायबिटीज में सहायक- कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण सत्तू डायबिटीज रोगियों के लिए सुरक्षित माना जाता है। यह ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाता और फाइबर की वजह से पाचन को बेहतर बनाए रखता है। इस कारण यह ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मददगार हो सकता है।