




1. कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है- ब्रोकली में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करते हैं। यह दिल की धमनियों को साफ रखने और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करती है। रोजाना ब्रोकली का सूप या सलाद के रूप में सेवन करना हृदय के लिए फायदेमंद है।
2. हड्डियों को बनाती है मजबूत- ब्रोकली कैल्शियम, विटामिन K, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, और जिंक जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। यह उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है जिन्हें ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की समस्याओं का खतरा है।
3. सूजन को कम करने में सहायक- इस सब्जी में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करते हैं। क्रोनिक सूजन की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए यह सब्जी एक वरदान साबित हो सकती है।
4. बॉडी को डिटॉक्स करता है- ब्रोकली के डिटॉक्सिफिकेशन गुण शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह लिवर, किडनी और फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है। इसके साथ ही, यह त्वचा को निखारने और उसे जवां बनाए रखने का भी काम करती है।
5. आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार- ब्रोकली में विटामिन A, ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आंखों की सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं। इसका सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने और उन्हें बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
1. सही भाग का चयन करें: ब्रोकली के फूल (फ्लोरेट्स) ही सबसे अधिक पोषक होते हैं। बाकी हिस्सा सेहत के लिए उतना उपयोगी नहीं है।
2. ज्यादा पकाने से बचें: ब्रोकली को हल्का उबालें या भाप में पकाएं। ज्यादा पकाने से इसके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं।
3. सही मात्रा का ध्यान रखें: रोजाना ब्रोकली का सेवन करें लेकिन अधिक मात्रा में खाने से बचें।




