Advertisement
Advertisement
होम / Cold and Cough: सांस लेना मुश्किल? बंद नाक और खराश का झटपट इलाज यहां देखें

Cold and Cough: सांस लेना मुश्किल? बंद नाक और खराश का झटपट इलाज यहां देखें

BY: • LAST UPDATED : December 10, 2024
Inkhabar Haryana, Cold and Cough:  सर्दियों का मौसम अपने साथ ठंडक और सुकून तो लाता है, लेकिन यह मौसमी बीमारियों का भी सीजन होता है। सर्दी-जुकाम और गले की खराश जैसी समस्याएं इस मौसम में आम हैं। इसकी मुख्य वजह ठंडे तापमान में राइनोवायरस और इन्फ्लूएंजा वायरस का तेजी से फैलना है। ठंड में लोग घरों के अंदर रहने को प्राथमिकता देते हैं, जिससे वेंटिलेशन कम हो जाता है और वायरस को पनपने का आदर्श वातावरण मिल जाता है। इस दौरान इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है।

घरेलू नुस्खे होते है बहुत कारगर

गले की खराश और सर्दी-जुकाम से बचाव के लिए सही खानपान और कुछ घरेलू नुस्खे बहुत कारगर साबित हो सकते हैं। इन नुस्खों की सबसे खास बात यह है कि ये न केवल सुरक्षित हैं, बल्कि प्रभावी भी हैं। आइए जानते हैं, इन समस्याओं से राहत पाने के आसान और प्रभावी उपाय।

  • तुलसी, अदरक, काली मिर्च और दालचीनी का काढ़ा- सर्दी-जुकाम और गले की खराश के लिए यह एक प्रभावी घरेलू नुस्खा है। तुलसी, अदरक, काली मिर्च और दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो संक्रमण को दूर करते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।
  • नमक के पानी से गरारे करें- नमक के पानी से गरारे करना गले की खराश से राहत पाने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका है। नमक के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गले की सूजन और जलन को कम करते हैं।
  • गर्म पानी में नींबू का रस मिलाएं- नींबू में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करता है। सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए नींबू और गर्म पानी का सेवन बेहद फायदेमंद होता है।
  • भांप लें (स्टीम थेरेपी)- भांप लेना बंद नाक और गले की खराश को तुरंत राहत देने का एक और प्रभावी तरीका है। यह श्वसन मार्ग को खोलने और म्यूकस को पतला करने में मदद करता है।
  • अदरक और शहद का मिश्रण- अदरक और शहद का मिश्रण गले की खराश और खांसी के लिए एक पुराना और असरदार नुस्खा है।

 

Advertisement

Nutmeg Tea: खांसी-जुकाम से है परेशान तो पिएं यह पावरबूस्टर चाय और पाएं तुरंत राहत