Advertisement
Advertisement
होम / Corona Case in Haryana: हरियाणा में बढ़ा कोविड का मामला, एक्सपर्ट से जानें कितना खतरनाक हैं ये कोरोना वेरिंएट

Corona Case in Haryana: हरियाणा में बढ़ा कोविड का मामला, एक्सपर्ट से जानें कितना खतरनाक हैं ये कोरोना वेरिंएट

BY: • LAST UPDATED : May 26, 2025
Inkhabar Haryana, Corona Case in Haryana: हरियाणा राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने की सख्त अपील की है। राज्य में गुरुग्राम में 2 और फरीदाबाद से 4 केस सामने आए है। दोनों ही शहरों में संक्रमण के मामलों में उछाल देखा गया हैं। आइए जानें की फरीदाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी यानी की CMO डॉ. जयंत आहूजा की इस बारे में क्या राय हैं।

Covid 19 Case in Haryana: फरीदाबाद में कोरोना के 3 केस आए सामने, जानें क्या हैं राज्य में तैयारियों की हकीकत

 

गुरुग्राम में आए दो नए मामले

गुरुग्राम के सुशांत लोक वन और साउथ सिटी सेक्टर 49 में रहने वाली दो महिलाओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 51 वर्षीय महिला आठ दिन पहले जॉर्जिया से लौटी थीं, जबकि 30 वर्षीय दूसरी महिला हाल ही में बेंगलुरु से वापस आई थीं। अच्छी बात यह है कि दोनों महिलाएं पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हैं और उनमें केवल हल्के लक्षण हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को होम आइसोलेशन में रखा है और उनकी निगरानी की जा रही है।इन दो मामलों के साथ ही गुरुग्राम में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 6 हो चुके हैं। जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाए रखें और जब तक जरूरी न हो, यात्रा से बचें।

Advertisement

फरीदाबाद में भी मिला एक नया मामला

फरीदाबाद से भी कोरोना का एक नया मामला सामने आया है, जिससे जिले में सक्रिय मामलों की संख्या चार हो गई है। फरीदाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि पहले के तीन संक्रमित मरीज अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। चौथा मामला हाल ही में रिपोर्ट हुआ है और संबंधित व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।

डॉ. आहूजा ने बताया कि सिविल अस्पताल फरीदाबाद में अब नियमित रूप से कोरोना की जांच की जा रही है और टेस्टिंग किट भी उपलब्ध हैं। अगर किसी को खांसी, जुकाम या बुखार जैसी शिकायत हो तो वह तुरंत अस्पताल जाकर अपना टेस्ट करवा सकता है।

प्रशासन की अपील और सतर्कता की जरूरत

गुरुग्राम और फरीदाबाद दोनों ही शहरों में जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे कोरोना को हल्के में न लें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है और लोगों को फिर से सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने की सलाह दी गई है।