Inkhabar Haryana, COVID-19 Case in Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को जिले में कोविड-19 के 10 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 5 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं, जिनकी उम्र 23 से 59 वर्ष के बीच है। अच्छी बात यह है कि सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है और वे होम आइसोलेशन में हैं।
कोरोना सैंपलिंग और संक्रमितों की जानकारी
गुरुवार को जिले में 419 कोरोना सैंपल लिए गए, जिनमें से 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही अब तक गुरुग्राम में कुल कोविड केसों की संख्या 127 पहुंच गई है। इनमें से 39 केस फिलहाल एक्टिव हैं, जबकि 88 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गुरुग्राम के अलग-अलग इलाकों से नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं कि सेक्टर 68 और डीएलएफ फेज-1 से दो-दो केस, सेक्टर 90, सेक्टर 54, सेक्टर 24, सेक्टर 47, सेक्टर 10ए और इस्लामपुर से एक-एक मामला सामने आया है।
बिना ट्रैवल हिस्ट्री के केस
राहत की बात यह है कि किसी भी नए संक्रमित की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं पाई गई है। इसका मतलब है कि ये संक्रमण स्थानीय स्तर पर फैला है, जो चिंता का विषय हो सकता है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें, और किसी भी लक्षण की स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। भीड़-भाड़ से बचें, मास्क पहनें और नियमित हाथ धोने की आदत बनाए रखें।