Advertisement
Advertisement
होम / Dark Circles: आजमा चुके है सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स…नहीं आए काम, अपनाए ये टिप्स काले घेरे हो जाएंगे छू-मंतर

Dark Circles: आजमा चुके है सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स…नहीं आए काम, अपनाए ये टिप्स काले घेरे हो जाएंगे छू-मंतर

BY: • LAST UPDATED : September 17, 2024

InKhabar Haryana, Dark Circles: आंखों के नीचे काले घेरे कई कारणों से हो सकते हैं जैसे उम्र बढ़ना, थकान, जेनेटिक कारण या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं। हालांकि, आमतौर पर ये काले घेरे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत नहीं होते और आप इन्हें कॉस्मेटिक उपायों से हल्का कर सकते हैं।

आंखों के नीचे काले घेरे क्यों होते हैं?

आंखों के नीचे काले घेरे हर उम्र, नस्ल और लिंग के लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। इनका कारण कई बार बढ़ती उम्र, थकान, आनुवांशिकता, या गहरी त्वचा हो सकती है। ये घेरे त्वचा को नीला, बैंगनी, भूरे या काले रंग में दिखा सकते हैं, जिससे चेहरा थका हुआ और उम्रदराज लग सकता है।

India Vs Bangladesh: मैच से पहले रोहित शर्मा ने की प्रेस कांफ्रेंस, जानिए क्या कहा

आंखों के नीचे काले घेरे को हल्का करने के उपाय

1. टमाटर और नींबू: टमाटर में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को तरोताजा बनाए रखते हैं। टमाटर का रस और नींबू का रस मिलाकर आंखों के नीचे लगाएं। यह काले घेरे को कम कर सकता है।

Advertisement

2. आलू: आलू के रस में नींबू का रस मिलाकर लगाने से भी डार्क सर्कल्स में फर्क देखा जा सकता है। सप्ताह भर नियमित उपयोग से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

3. ठंडे टी-बैग्स: इस्तेमाल किए गए टी-बैग्स को ठंडे पानी में डालें और फिर फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें। इन टी-बैग्स को आंखों पर कुछ मिनट के लिए रखें। यह सूजन और काले घेरे को कम करने में मदद कर सकता है।

4. ठंडा दूध: ठंडे दूध को कॉटन की मदद से आंखों के नीचे लगाएं। यह त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और काले घेरे को हल्का करने में मदद करता है।

5. संतरे के छिलके: संतरे के छिलकों को धूप में सुखाकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को आंखों के नीचे लगाने से भी काले घेरे में कमी आ सकती है।

इन घरेलू उपायों का उपयोग नियमित रूप से करने से आप अपनी आंखों के नीचे के काले घेरे को कम कर सकते हैं और त्वचा को ताजगी और निखार दे सकते हैं।

Haryana Assembly Election: ‘हरियाणा में तीसरी बार भी बनेगा…’, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने दिया बड़ा बयान