Advertisement
Advertisement
होम / Dengue Patients: जिले में डेंगू हुआ बे-लगाम, रोगियों का आंकड़ा बढ़ा

Dengue Patients: जिले में डेंगू हुआ बे-लगाम, रोगियों का आंकड़ा बढ़ा

BY: • LAST UPDATED : September 11, 2024

Dengue Patients: करनाल में इन दिनों डेंगू बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है हर वर्ष की तरह इन दिनों में इस बार भी डेंगू के रोगियों की संख्या बढ़ती हुई दिखाई दे रही है हालांकि जिला स्वास्थ्य विभाग डेंगू से निपटने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं लेकिन उसके बावजूद भी मामले सामने आ ही जाते हैं।

डेंगू हुआ बे-लगाम

स्वास्थ्य विभाग की ओर से उच्च कोटि की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े दावों के बीच डेंगू बे-लगाम होता जा रहा है। मंगलवार को तीन मरीजों को डेंगू ने अपना शिकार बनाया। इस स्थिति के चलते जिले में अब डेंगू रोगियों का आंकडा बढ़कर 35 पर पहुंच गया है। हालांकि विभाग की देहात में 150 और अर्बन एरिया में 16 टीम सक्रिय हैं, जो लार्वा की जांच कर रही हैं। कूलर, गमलों, फ्रिज आदि को जांचा जा रहा है ताकि हर हालत में डेंगू को फैलने से रोका जा सके लेकिन डेंगू लगातार रफ्तार पकड़ रहा है।

हो रही है नए केसो की पुष्टि

डिप्टी सिविल सर्जन डा.अनु शर्मा ने बताया कि मंगलवार को डेंगू के तीन नए केस मिले। विभाग की टीमें जागरूकता फैला रही हैं। डेंगू संबंधित किसी प्रकार की स्थिति से निपटने को विभाग की पूरी तैयारी है। 54 बेड भी रिजर्व किए गए हैं। लोगों से अपील है कि सफाई का ध्यान रखते हुए सावधानियां बरतें।

Advertisement

Haryana Election 2024: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भरा आज नामांकन पत्र, इस कार्यक्रम में उतरा पूरा लाडवा