Advertisement
Advertisement
होम / Dengue Speed: डेंगू के डरा रहे आकड़े, सितंबर में सबसे ज्यादा केस

Dengue Speed: डेंगू के डरा रहे आकड़े, सितंबर में सबसे ज्यादा केस

BY: • LAST UPDATED : September 18, 2024

Dengue Speed: हरियाणा में डरा रहे है डेंगू के केस, करनाल जिले में मंगलवार को तीन केस सामने आए हैं। अब मरीजों का आंकड़ा 41 पर पहुंच चुका है। सितंबर में डेंगू ने काफी तेज रफ़्तार पकड़ ली है। अगर इसी तेजी से डेंगू के केस बढ़ते रहे तो ये आंकड़ा 60 के पार हो जायेगा। जोकि बहुत ही ख़राब आकड़ा है।

घर घर जाकर किया सावधान

जिले में स्वास्थ्य विभाग की बानी टीमों ने पिछले आठ महीने, 17 दिनों तक 9,25,834 घरों में डेंगू का लार्वा ढूंढा है। इनमें से 5165 घरों में लार्वा मिला और 2623 मकान मालिकों को नोटिस भेजा गया है। विभाग की टीमें रोज घर-घर जाकर मच्छर का लार्वा ढूंढ कर उन्हें खत्म कर रही हैं। उसके साथ ही लोगो को डेंगू से बचाव के बारे में सावधानी और जागरूकता बरतने को खा है।

उप-सिविल सर्जन ने दी जानकारी

डॉ. अनु शर्मा उप-सिविल सर्जन ने जानकारी दी कि गांव और शहरी जगहो में स्वास्थ्य विभाग की बनी टीमों ने मंगलवार को 12,335 घरों को कवर किया। जिसमें अभी तक 122 घरों में लार्वा मिला और टीमों ने 84 मकान मालिकों को नोटिस दिया है। जिले में बुखार से ग्रस्त 3508 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर परीक्षण किया जा चुका है। जिले में अब तक 41 डेंगू के केस आ चुके हैं। सभी तरह का बुखार डेंगू नहीं होता है।

Advertisement

डेंगू के लक्षण

डेंगू बीमारी की शुरुआत तेज बुखार और सिरदर्द और पीठ में दर्द से होता है। शुरू के दिनों में शरीर के जोड़ों में दर्द होता है। आंखें लाल हो जाती हैं। डेंगू का बुखार दो से चार दिनों तक होता है, जिसके बाद शरीर का तापमान धीरे-धीरे अपने आप नार्मल होने लगता है। इस बुखार के साथ-साथ शरीर में खून की कमी भी होने लगती है।

Karnal News: बसपा के कार्यक्रम का हुआ विरोध, दो गुटों के बीच मतभेद