Advertisement
Advertisement
होम / Health Department Alert Mode on Covid 19: हरियाणा में कोरोना की फिर से हुई दस्तक, स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क

Health Department Alert Mode on Covid 19: हरियाणा में कोरोना की फिर से हुई दस्तक, स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क

BY: • LAST UPDATED : May 23, 2025
Inkhabar Haryana, Health Department Alert Mode on Covid 19: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दी है। हाल ही में कुछ राज्यों में कोविड-19 के नए मामलों की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। हरियाणा के कुछ जिलों में भी कोरोना के मरीज सामने आए हैं, जिसके चलते राज्यभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इस कड़ी में अंबाला जिला भी पूरी तरह से सतर्क और तैयार है।

अंबाला में फिलहाल कोई मामला नहीं

सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल अंबाला जिले में कोरोना का कोई भी केस रिपोर्ट नहीं हुआ है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है और सरकार की गाइडलाइनों का पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल स्टाफ को अलर्ट पर रखा गया है और जरूरी संसाधनों की समीक्षा की जा रही है।

लोगों से अपील

सिविल सर्जन ने आम जनता से भी अपील की कि अगर किसी को बुखार, खांसी, या सांस लेने में तकलीफ जैसी कोई भी लक्षण महसूस हो रहे हों, तो वे सीधे केमिस्ट से दवा लेने की बजाय पहले कोविड जांच जरूर कराएं। उन्होंने कहा कि स्व-इलाज से बचें और सही समय पर जांच व इलाज ही संक्रमण की चेन तोड़ने का सबसे प्रभावी तरीका है। डॉ. सहल ने बताया कि सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में टेस्टिंग, आइसोलेशन और इलाज की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। साथ ही अस्पतालों में आवश्यक दवाओं और मेडिकल उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।