Advertisement
Advertisement
होम / Health Minister: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस का किया दौरा, अधिकारियों को दिए खास दिशा-निर्देश

Health Minister: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस का किया दौरा, अधिकारियों को दिए खास दिशा-निर्देश

BY: • LAST UPDATED : October 22, 2024

Health Minister: गुरुग्राम, हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाना था। आरती राव ने अधिकारियों को खास दिशा-निर्देश दिए ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जा सके।

सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर

उन्होंने बताया कि लोगों को बेहतर इलाज और सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके लिए सभी अधिकारियों को मिलकर काम करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। बैठक के बाद, आरती राव ने सिविल अस्पताल और श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज की साइट का निरीक्षण करने का भी निर्णय लिया। उनका मानना है कि अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करने से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।

मरीजों की समस्याओं को समझने की करी कोशिश

इस निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल में मौजूद सुविधाओं और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का ध्यानपूर्वक अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और मरीजों की समस्याओं को समझने की कोशिश की। आरती राव ने इस बात पर जोर दिया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान तुरंत किया जाना चाहिए।

Advertisement

Championship: गुरुग्राम पुलिस के सब इंस्पेक्टर राजबीर का कमाल, हरियाणा का नाम किया रोशन