




विनोद लांबा, दिल्ली
Inkhabar Haryana, Nutmeg Tea: सर्दियों का मौसम आते ही ठंडक और सुस्ती हमारे जीवन का हिस्सा बन जाती है। इस दौरान एक गर्म चाय की प्याली न केवल दिन की बेहतरीन शुरुआत करती है बल्कि शरीर को भीतर से गर्म रखने में भी मदद करती है। सर्दियों में खांसी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं आम होती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य का ध्यान रखना और शरीर को गरमाहट प्रदान करना आवश्यक है। इस मौसम में जायफल से बनी चाय एक आदर्श विकल्प हो सकती है, जो आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाते है।
हरियाणा के प्रसिद्द भोजन, जो एक बार खाए, वो खाता ही जाए
जायफल एक प्राचीन मसाला है, जिसे इसके औषधीय गुणों और स्वाद के लिए जाना जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिजों से भरपूर है, जो न केवल इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है बल्कि पाचन और मेटाबॉलिज्म में सुधार लाता है। इसके सूजनरोधी गुण सर्दियों में खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं को कम करने में भी प्रभावी होते हैं।
जायफल को चाय के अलावा दूध, सूप, बेक्ड व्यंजनों और करी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सोने से पहले दूध में जायफल पाउडर मिलाकर पीने से नींद बेहतर होती है।
Sleeping Disorders: भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद का संतुलन, स्वास्थ्य का आधार




