Advertisement
Advertisement
होम / Sleeping Time: सिर्फ 30 मिनट के लिए सोता है ये इंसान, क्या कहते है डॉक्टर ऐसे आदत के बारे में यहां जानें

Sleeping Time: सिर्फ 30 मिनट के लिए सोता है ये इंसान, क्या कहते है डॉक्टर ऐसे आदत के बारे में यहां जानें

BY: • LAST UPDATED : September 5, 2024

InKhabar Haryana (इंडिया न्यूज), Sleeping Time: नींद हमारे स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है। विशेषज्ञों के अनुसार, एक वयस्क व्यक्ति को सामान्यतः 6-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। हालांकि, जापान के एक बिजनेसमैन डायसूके होरी ने दावा किया है कि वे पिछले 12 सालों से केवल 30 मिनट की नींद ले रहे हैं और फिर भी पूरी तरह फिट और एक्टिव रहते हैं।

डायसूके होरी के अनुसार नींद की बात

उनका कहना है कि उन्होंने अपने शरीर और मस्तिष्क को इस प्रकार ट्रेंड किया है कि उन्हें कम नींद की आदत हो गई है। इतना ही नहीं, उन्होंने 2100 से अधिक छात्रों को भी कम सोने के तरीके सिखाए हैं। डायसूके होरी के अनुसार, कम नींद लेने का मुख्य कारण उनकी क्षमता को अधिकतम करना है, जिससे उन्हें 24 घंटे में से 23 घंटे 30 मिनट का समय अपने काम और अन्य गतिविधियों के लिए मिलता है।

यहां भारी बारिश ने मचाई तबाही!

वे हर दिन 2 घंटे से अधिक समय जिम में बिताते हैं, जिससे उनका शरीर फिट बना रहता है। हालांकि, विशेषज्ञ इस तरह के दावे पर सहमति नहीं जताते।

Advertisement

नींद की समस्या का समाधान डॉक्टर ने बताया

डॉक्टरों के अनुसार, इतनी कम नींद लेना स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। नींद की कमी से हृदय रोग, मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं जैसे चिंता और अवसाद का खतरा बढ़ सकता है। नींद की कमी से सतर्कता और समन्वय भी बिगड़ सकता है, जिससे दुर्घटनाएं और चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है।

नींद हमारे शरीर और मस्तिष्क को आराम देने और ऊर्जा बहाल करने के लिए आवश्यक है। इसलिए, मानव शरीर इतनी कम नींद के लिए बना नहीं है। सभी स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि शरीर को एनर्जेटिक और स्वस्थ रखने के लिए 6-8 घंटे की नींद लेना अनिवार्य है।

ये सेलेब्स असल जिंदगी में रह चुके है टीचर