Advertisement
Advertisement
होम / Changing Weather Alert: बदलते मौसम के प्रभाव से बढ़ी मरीजों की संख्या, बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा असर

Changing Weather Alert: बदलते मौसम के प्रभाव से बढ़ी मरीजों की संख्या, बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा असर

BY: • LAST UPDATED : October 9, 2024

Changing Weather Alert: करनाल में बदलते मौसम का असर तेजी से लोगों की सेहत पर पड़ रहा है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों पर। सरकारी अस्पताल में वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ गई है, जिससे ओपीडी में रोज़ाना आने वाले मरीजों की संख्या 2200 के पार पहुँच गई है। ज्यादातर मरीज खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हैं, और इनमें बड़ी संख्या बच्चों की है। इसके अलावा, एलर्जी से ग्रसित मरीजों की संख्या में भी इज़ाफ़ा हो रहा है।

मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी

मौसम में सुबह के समय ठंडक बढ़ने के कारण सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीज बढ़ रहे हैं। सरकारी अस्पताल के विभिन्न विभागों, जैसे सामान्य फिजिशियन, ईएनटी, टीबी और आयुर्वेद व होम्योपैथी में इन बीमारियों से संबंधित मरीज आ रहे हैं। अस्पताल के कर्मचारियों को अब सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ का सामना करना पड़ रहा है। सामान्य दिनों में जहां ओपीडी में लगभग 1500 से 1700 मरीज आते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 2200 के करीब पहुँच गई है।

मौसम के हिसाब से खुद का ध्यान रखने की सलाह

अस्पताल के एमडी फिजिशियन और एसएमओ, डॉ. कुलबीर सिंह के अनुसार, इस समय लोगों को अपनी जीवन शैली में बदलाव लाने की ज़रूरत है। सर्दी के मौसम में हल्का और पचने में आसान भोजन खाना चाहिए और भारी भोजन से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा, फास्ट फूड से दूरी बनाए रखना जरूरी है। स्वास्थ्य के लिए गर्म पानी के साथ शहद का सेवन फायदेमंद हो सकता है, जो गले के संक्रमण को भी कम करता है।

Advertisement

Voting Result: सोशल मीडिया के जरिये फैली जूठी खबर ने, समर्थकों को किया बेचैन