




इम्यून सिस्टम को जिंक सपोर्ट करता है, जिससे शरीर की रक्षा प्रणाली किसी भी संक्रमण से बेहतर तरीके से लड़ा सकती है। यह न केवल इम्यून सिस्टम को ओवर-रिएक्ट करने से रोकता है, बल्कि इसे सही तरीके से प्रतिक्रिया करने के लिए भी प्रेरित करता है। जिंक, टी-सेल्स का निर्माण करने में मदद करता है, जो वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा, जिंक के एंटीवायरल गुण इन्फ्लुएंजा, कोरोना वायरस और अन्य श्वसन संबंधी वायरस से बचाव में सहायक होते हैं।
यदि शरीर में जिंक की कमी होती है, तो व्यक्ति जल्दी-जल्दी मौसमी संक्रमण का शिकार हो सकता है। इसके अलावा, जिंक की कमी से शरीर में सूजन बढ़ सकती है और इम्यूनिटी कमजोर पड़ सकती है, जिससे शरीर वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में असमर्थ हो सकता है।
दूध और दही: डेयरी उत्पादों में जिंक की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाती है। दही, विशेष रूप से, जिंक का अच्छा स्रोत है।
अंडे: अंडे में जिंक के अलावा प्रोटीन और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं।
पालक: पालक में जिंक के साथ-साथ अन्य विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं, जो शरीर को पोषण प्रदान करते हैं।
छोले और मटर: ये दोनों पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थ हैं जो जिंक और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, और हृदय और मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद हैं।
मशरूम: मशरूम जिंक के अच्छे स्रोत होते हैं और इनका सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है।




