Advertisement
Advertisement
होम / CET Exam Date Release: हरियाणा में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, जुलाई में इस तारीख को होगा CET ग्रुप-C का एग्जाम, जानें परीक्षा पैटर्न और गाइडलाइंस

CET Exam Date Release: हरियाणा में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, जुलाई में इस तारीख को होगा CET ग्रुप-C का एग्जाम, जानें परीक्षा पैटर्न और गाइडलाइंस

BY: • LAST UPDATED : July 9, 2025
Inkhabar Haryana, CET Exam Date Release: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा प्रदेश भर में ग्रुप ‘C’ और ग्रुप ‘D’ की भर्तियों के लिए आयोजित की जाती है, जिससे योग्य उम्मीदवारों का चयन विभिन्न विभागों में किया जाता है। इस बार CET 2025 परीक्षा का आयोजन 26 और 27 जुलाई को किया जाएगा, जिसमें फिलहाल सिर्फ ग्रुप ‘C’ पदों के लिए परीक्षा की तारीख घोषित की गई है। ग्रुप ‘D’ के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी। आयोग ने परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी कर दी है।

दो शिफ्ट में होगा एग्जाम

ग्रुप ‘C’ CET परीक्षा में इस बार लगभग 13.7 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा दो दिन और दो पालियों में आयोजित की जाएगी जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से 11:45 बजे तक और  दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:15 बजे से शाम 5:00 बजे तक। यह परीक्षा पूरी तरह ऑफलाइन मोड (OMR शीट) पर ली जाएगी।

परीक्षा का सिलेबस

CET 2025 में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे। पेपर में निम्नलिखित 6 विषयों से सवाल पूछे जाएंगे:
  •  सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
  • कंप्यूटर ज्ञान (Computer Awareness)
  • तर्क शक्ति (Reasoning)
  •  गणित (Mathematics)
  • हिंदी भाषा
  • अंग्रेजी भाषा
  • हरियाणा सामान्य ज्ञान (Haryana GK)

परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं की गई है, जिससे अभ्यर्थियों को उत्तर गलत होने पर कोई अंक नहीं काटे जाएंगे।

Advertisement

कब जारी होगा एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप

एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा तिथि से करीब 4 दिन पहले जारी की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से 2 दिन पहले उपलब्ध होगा। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर की जानकारी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

 सुरक्षा के कड़े इंतजाम

परीक्षा CCTV कैमरे की निगरानी में आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य है। देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को किसी भी स्थिति में एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा जिसमें मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट घड़ी ब्लूटूथ डिवाइस आदि शामिल है। यदि किसी अभ्यर्थी के पास ये वस्तुएं पाई जाती हैं, तो उसे परीक्षा केंद्र से तुरंत बाहर कर दिया जाएगा।