Advertisement
Advertisement
होम / Chandigarh News: कैबिनेट मंत्री ने पंजाब के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, सरकार की प्रक्रिया शरू

Chandigarh News: कैबिनेट मंत्री ने पंजाब के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, सरकार की प्रक्रिया शरू

BY: • LAST UPDATED : September 7, 2024

संबंधित खबरें

Chandigarh News: चंडीगढ़ में सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डा. बलजीत कौर ने ईटीटी बैकलाग यूनियन (पंजाब) के प्रतिनिधियों के साथ उनकी मांगों को लेकर बैठक की। बैठक के दौरान, यूनियन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान और डा. बलजीत कौर का अनुसूचित जातियों और पिछड़ी श्रेणियों के बैकलाग पदों को भरने के लिए सरकार द्वारा प्रक्रिया शुरू करने पर धन्यवाद किया।

शिक्षकों रिक्त पदों पर जल्द ही भर्ती

कैबिनेट मंत्री ने यूनियन को आश्वासन देते हुए बताया कि ई टी टी शिक्षकों के 5994 रिक्त पदों पर जल्द ही भर्ती की जाएगी, जिनमें से 2994 पद अनुसूचित जातियों और पिछड़ी श्रेणियों के बैकलाग से संबंधित हैं।

मंत्री डा. बलजीत कौर ने दी जानकारी

सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डा. बलजीत कौर ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार प्रदान करने और अनुसूचित जातियों और पिछड़ी श्रेणियों के बैकलाग को भरने के लिए पहले ही विभिन्न विभागों को निर्देश जारी कर चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार राज्य के युवाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए निरंतर कार्यशील है।

Advertisement

Crime News: बिजली चोरी के विवाद में हुई किसान की हत्या मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी