Inkhabar Haryana, CM Nayab Saini: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने IGN कॉलेज लाडवा में 51वें स्थापना दिवस पर पहुंचें। इस अवसर पर उन्होंने कॉलेज के 50 सालों के स्वर्ण जयंती सफर पर आधारित प्रदर्शनी का सीएम ने किया उदघाटन और पौधा रोपण किया। सीएम ने युवाओं के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणा की कि 5 सालों में योग्यता के आधार पर 2 लाख युवाओं को दी जाएगी सरकारी नौकरियां।
5 सालों में 2 लाख नौकरी देगें- सीएम
IGN कालेज लाडवा के स्वर्ण जयंती समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार आगामी 5 सालों में योग्यता के आधार पर युवाओं को 2 लाख सरकारी नौकरियां देगी। इस सरकार ने पिछले 10 सालों में 1 लाख 71 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी है। इस सरकार ने युवाओं को सरकारी नौकरियां देने के साथ-साथ अपना रोजगार स्थापित करने के लिए विभिन्न योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया है।
सैनी ने स्वर्गीय ओम प्रकाश गर्ग की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए
CM नायब सैनी, लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी व आईजीएन कॉलेज शिक्षण संस्थान के प्रधान पवन गर्ग ने कॉलेज की तरफ से आयोजित हवन यज्ञ में आहुति डाली और शिक्षण संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय ओम प्रकाश गर्ग की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कॉलेज के प्रागंण में पौधा रोपण किया। इस स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षण संस्थान को 21 लाख रुपए अनुदान राशि देने की घोषणा की है।