Advertisement
Advertisement
होम / CM Nayab Saini: हरियाणा में सरकारी नौकरी वालों के लिए अच्छी खबर! सीएम नायब सैनी की बिना खर्ची-बिना पर्ची का दिखा जलवा

CM Nayab Saini: हरियाणा में सरकारी नौकरी वालों के लिए अच्छी खबर! सीएम नायब सैनी की बिना खर्ची-बिना पर्ची का दिखा जलवा

BY: • LAST UPDATED : January 8, 2025

Inkhabar Haryana, CM Nayab Saini: हरियाणा सरकार ने राज्य में पारदर्शी और मेरिट आधारित भर्ती प्रक्रिया को लागू कर रोजगार के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 2605 नवनियुक्त पटवारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस मौके पर उन्होंने बिना खर्ची और बिना पर्ची की नीति को दोहराते हुए इसे सरकार की पारदर्शिता और ईमानदारी का प्रतीक बताया।

नवनियुक्त पटवारियों के लिए अहम भूमिका

सीएम ने कहा कि हमने बिना खर्ची-बिना पर्ची और पूरी तरह मेरिट के आधार पर नौकरियां देकर अपना कमिटमेंट पूरा किया है। यह हमारी सरकार की पारदर्शी कार्यशैली और जनता के प्रति समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त पटवारी अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

सीएम ने कहा कि पटवारी सरकार का चेहरा होते हैं और वे जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करते हैं। ऐसे में उनकी ईमानदारी और मेहनत से प्रशासन की छवि बनती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब हम किसी पद पर होते हैं तो ईमानदारी से उसका 100% देना हमारी जिम्मेदारी है।

Advertisement

पिछले कार्यकाल की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने सरकार की पिछली भर्तियों का जिक्र करते हुए बताया कि राज्य में एचसीएस (हरियाणा सिविल सर्विस) के लिए भी ऐसे बच्चों का चयन हुआ, जिन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वे इस मुकाम तक पहुंचेंगे। यह सरकार की पारदर्शी नीति और जनता की मेहनत का नतीजा है।

उन्होंने बताया कि अब तक 7500 शिक्षकों, 3500 डी-ग्रुप कर्मचारियों और अब 2605 पटवारियों की नियुक्ति की गई है।

सरकार का दृष्टिकोण और जनता का समर्थन

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता सरकार और जनता के आपसी सहयोग का परिणाम है। उन्होंने नवनियुक्त पटवारियों को जिम्मेदारीपूर्वक काम करने की सलाह देते हुए कहा कि उनके कार्य राज्य की छवि को और बेहतर बनाने में सहायक होंगे।