




CM नायब सिंह सैनी ने ऐलान किया कि सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल में 2 लाख युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना किसी भ्रष्टाचार के सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य रखा है। यह घोषणा सीएम ने हिसार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की। इस कार्यक्रम में वे जाट शिक्षण संस्था के 100 वर्ष पूरे होने और चौधरी छाजू राम की 159वीं जयंती के अवसर पर उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने छाजू राम मैमोरियल जाट महाविद्यालय में एक बहु-उपयोगी योगा और इनडोर एक्टिविटी हॉल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ऐसे संसाधन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इसके साथ ही सीएम ने अपने ऐच्छिक कोष से जाट शिक्षण संस्था को 31 लाख रुपए का अनुदान देने की घोषणा की।
CM Saini News: सीएम नायब सिंह सैनी ने किया हिसार के सबसे बड़े पुल का उद्घाटन




